2018-07-11 16:48:00

संत बेनेदिक्त, हमारे लिए प्रार्थना कीजिए, संत पापा फ्राँसिस


वाटिकन सिटी, बुधवार 11 जुलाई 2018 (रेई) : काथलिक कलीसिया आज यूरोप के संरक्षक मठाध्यक्ष संत बेनेदिक्त का त्योहार मनाती है।संत बेनेदिक्त की शिक्षा यूरोप की आध्यात्मिकता और संस्कृति को परिस्कृत करने में बहुत मदद की है। इस अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषित कर यूरोप में आशा को फिर से पाने के लिए संत बेनेदिक्त से प्रार्थना की।

संदेश में उन्होंने लिखा,“यूरोप उम्मीदों को फिर से खोज पाता है जब व्यक्ति अपने संस्थानों के केंद्र में होता है। संत बेनेदिक्त, हमारे लिए प्रार्थना कीजिये!”

संत बेनेदिक्त का जन्म सन् 480 ईस्वी में नर्सिया (इटली) में हुआ था। उन्होंने बेनेदिक्ताईन धर्मसंघ की स्थापना की और मठवासी जीवन के लिये एक नियमावली लिखी जिसे यूरोप के प्राय: सभी मठों ने स्वीकार कर लिया। सन् 1964 ई. में संत पापा पौल 6वें ने उन्हें पूरे यूरोप का संरक्षक संत घोषित किया। उनके कार्यों की मान्यता दी और कहा कि संत बेनेदिक्त की शिक्षा यूरोप की आध्यात्मिकता और संस्कृति को परिस्कृत करने में बहुत मदद की है।

उन्होंने अपने पीछे जो विरासत छोड़ दी वह हमें आमंत्रित करती है कि हम सदा ईश्वर को खोजें और ईश्वर के आज्ञाओं का पालन नम्रता पूर्वक करें, हर रोज अपनी जिम्मेदारियों को निभायें और जरुरतमंदों की मदद करें।








All the contents on this site are copyrighted ©.