2018-06-08 10:56:00

प्रभु येसु के परम पवित्र हृदय के पर्व के दिन सन्त पापा फ्राँसिस ने किया ट्वीट


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 8 जून 2018 (रेई, वाटिकन रेडियो):  प्रभु येसु ख्रीस्त के पवित्र हृदय महापर्व के उपलक्ष्य में सन्त पापा फ्राँसिस ने अपने ट्वीट सन्देश में स्मरण दिलाया है कि ईश्वर असीम प्रेम हैं जो हमारे स्वागत को सदैव तत्पर रहते हैं।

पेन्तेकोस्त तथा त्रियेक ईश्वर के महापर्व के बाद पड़नेवाले शुक्रवार को काथलिक कलीसिया प्रभु येसु ख्रीस्त के पवित्रतम हृदय का महापर्व मनाती है। यह दिवस पौरोहित्य के पवित्रीकरण को समर्पित दिवस है।

इस विशिष्ट महापर्व के उपलक्ष्य में सन्त पापा फ्राँसिस ने अपने ट्वीट सन्दश में लिखा, “येसु के पवित्रतम हृदय का महापर्व हमें स्मरण दिलाता है कि ईश्वर ने पहले हमसे प्रेम किया: अपने हृदय और अपने प्रेम में हमें ग्रहण करने हेतु ईश्वर अनवरत हमारी प्रतीक्षा करते रहते हैं।"








All the contents on this site are copyrighted ©.