2018-06-04 16:00:00

अस्पताल हड़ताल पर : झारखंड में 14 मरीजों की मौत


रांची, सोमवार 4 जून 2018 (मैटर्स इंडिया) : झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरआईएमएस) में एक नर्स पर हमला करने के बाद विरोध में अस्पताल के नर्सों और जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों ने हड़ताल किया। जिसकी वजह से पिछले 36 घंटों में, कम से कम 14 मरीजों की मौत हो गई।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 3 जून को आरआईएमएस की घटना पर हस्तक्षेप किया और मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी और स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रबंसी से नर्सों और जूनियर डॉक्टरों के साथ बातचीत करने के लिए कहा।

परेशानी तब शुरू हुई जब एक नर्स ने रोगी गीता देवी को इंजेक्शन दिया और कुछ देर बाद गीता देवी की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु के बाद, 1 जून को गीता देवी के परिवार वालों ने वार्ड में झगड़ा किया और नर्स को पीट दिया था।

अगले दिन, अस्पताल के नर्स और जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरु किया और अस्पताल में मरीजों के प्रवेश की इजाजत नहीं दी, जबकि पहले ही भर्ती कराए गए मरीजों को दवा और उपचार नहीं दिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 14 मरीजों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसी को विरोध करने का अधिकार था लेकिन संस्थान में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 2 और 3 जून को 2,000 से अधिक ओपीडी मरीज बिना उपचार के वापस लौट गये, जबकि आरआईएमएस में भर्ती कई मरीजों के परिवार के सदस्यों ने उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया।

3 जून दोपहर को स्वास्थ्य मंत्री चंद्रबंसी और मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी बातचीत के लिए आरआईएमएस पहुंचे, जिसके बाद हड़ताल को बंद कर दिया गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.