2018-06-01 15:49:00

प्रेम अंधेरी रात में भी एक छोटी लौ को जलाये रखता है, संत पापा फ्राँसिस


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 1 जून 2018 (रेई) : मानव जीवन को सुखी और सफल बनाने वाले अनेक गुण हैं उनमें प्रेम सर्वोच है। विश्व का भूल ही प्रेम है। प्रेम से ही सब प्रकार की उन्नति, प्रगति और आनन्द की प्राप्ति होती है। जहाँ प्रेम का अभाव होता है वहाँ निराशा और पतन ही दिखलाई पड़ता है। संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषित कर प्रेम के एक और गुण पर प्रकाश डाला।

संदेश में उन्होंने लिखा,“प्रेम बुरी परिस्थितियों में भी अच्छी चीजों को पहचान सकता है। प्रेम अंधेरी रात में भी एक छोटी लौ को जलाये रखता है।”








All the contents on this site are copyrighted ©.