2018-05-21 16:02:00

संत पापा फ्राँसिस ने चौदह नए कार्डिनलों के नाम की घोषणा की


वाटिकन सिटी, सोमवार 21 मई 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 20 मई को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में स्वर्ग की रानी प्रार्थना के लिए जमा तीर्थयात्रियों और विश्वासियों को 29 जून को कार्डिनल मंडल में नये कार्डिनलों को शामिल करेंगे।

संत पापा ने नये कार्डिनलों के नामों की घोषणा में गौर किया कि जिन स्थानों से नए कार्डिनल आते हैं, वे "कलीसिया की सार्वभौमिकता को व्यक्त करते हैं, जो पृथ्वी पर सभी पुरुषों और महिलाओं के लिए ईश्वर के दया और प्रेम की घोषणा को जारी रखता है।"

 कलीसिया की सार्वभौमिकता

संत पापा से जो धर्माध्यक्ष लाल टोपी प्राप्त करेंगे वे इराक, पाकिस्तान, पुर्तगाल, पेरू, मडागास्कर, इटली और जापान देश से हैं।

सूची में पोलैंड के महाधर्माध्यक्ष कोनार्ड क्रेजेस्की का नाम है जो रोम में संत पापा के उदार कार्यों के कार्यालय के प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं। सूची में तीन इटालियन धर्माध्यक्षों के नाम भी हैं रोम धर्मप्रांत के विकर जेनरल आंजेलो दे दोनातिस,महाधर्माध्यक्ष लुईस लादारिया और मोन्सिन्योर जोवान्नी बेच्चु हैं। संत पापा फ्राँसिस ने कहा कि उनका नामांकन "दुनिया भर में संत पेत्रुस के उतराधिकारी और स्थानीय कलीसियाओं के बीच अटूट बंधन को प्रकट करता है"।

साथ ही फ्रांसिस ने मेक्सिको के एक सेवानिवृत्त महाधर्माध्यक्ष, बोलिविया के एक सेवानिवृत्त धर्माध्यक्ष और क्लारिस्ट धर्मसमाज के एक पुरोहित को कार्डिनल मंडल में शामिल किया। संत पापा ने कहा कि "कलीसिया में अपनी सेवा में अपने बड़े योगदान देने के लिए वे जाने जाते हैं।"

नए कार्डिनल के नाम इस प्रकार हैं:

बाबुल (इराक) के खलदेई काथलिक कलीसिया के प्रमुख, प्राधिधर्माध्यक्ष लुई राफेल साको

विश्वास एवं धर्म सिद्धांत के लिए गठित धर्मसंघ के अध्यक्ष, महाधर्माध्यक्ष लुईस लदारिया

रोम के विकर जेनरल मोन्सिन्योर अंजेलो दे दोनातिस

माल्टा के सैन्य आदेश के लिए राज्य सचिव और विशेष प्रतिनिधिमंडल के विकल्प महाधर्माध्यक्ष जोवान्नी आंजेलो बेच्चु

संत पापा के उदार कार्यों के कार्यालय के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष कोनराड क्रेजेस्की

करांची (पाकिस्तान) के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ काउट्स  

लेइरिया-फातिमा (पुर्तगाल) के धर्माध्यक्ष अंतोनियो डॉस सैंटोस मार्टो

हुआकायो (पेरु) के महाधर्माध्यक्ष पेड्रो बैरेटो  

तोमासीना(मडागास्कर) के महाधर्माध्यक्ष देसीरे त्साराहाजाना

अक्विला (इटली) के महाधर्माध्यक्ष जुसेप्पो पेद्रोची

 ओसाका (जापान) के  महाधर्माध्यक्ष थॉमस एक्विनास मोनो  

जलापा (मेक्सिको) के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष सरजो ओबेसो रिवेरा  

कोरोकोरो (बोलिविया) के सेवानिवृत धर्माध्यक्ष तोरबियो तिकोना पोरको

क्लारेशियन धर्मसमाज के फादर एक्विलिनो बोकोस मेरिनो  








All the contents on this site are copyrighted ©.