2018-05-17 16:43:00

इटली में धर्मसमाजियों के निवास प्रयर्टकों हेतु तैयार


वाटिकन सिटी, गुरुवार 17 मई 2018 (रेई) इटली में धर्मसमाजियों के निवास गर्मी की छुट्टियों में आने वाले प्रयर्टकों और सैलानियों के स्वागतार्थ तैयार हो गये हैं।

गर्मी का मौसम और छुट्टियों की शुरूआत ने इटली शहर को अपने सैलानियों के स्वागत हेतु तैयार कर दिया है। विदित हो एक समय कॉन्वेंट और मठ के रुप में उपयोग किया जाने वाले निवास जिन में धर्मसमाजी रहा करते थे अब कई रूपों में सैलानियों और प्रर्यटकों के लिए आवास स्थल में तब्दील कर दिये गये हैं।

इस साल करीब 1600 इताली धर्मसमाजियों के निवास स्थलों में सैलानी अपने लिए गर्मी की छुट्टियों में आश्रय पा सकेंगे। इन आवासों में करीबन एक लाख तेईस हजार कमरे हैं जिनका लाभ बाहर से आने वाले प्रयर्टक उपयोग कर पायेंगे। बाहर से छुट्टियों में आने वालों लोगों के लिए इन निवासों में मुख्यतः धार्मिक संस्थाओं के निवास, उपनिवेश, आश्रम, गेस्ट हाउस, पैरिश हाउस, हॉस्टल और अल्पाइन हाउस भी शामिल हैं। वास्तव में इटली के बीस क्षेत्रों में फैले ये निवास स्थल विशेष रूप से समुद्र, पहाड़, झीलों और प्रकृति कला-कृतियों से भरे हैं।

इन स्थानों में सैलानियों को आश्रय देने का मुख्य उदेश्य सामाजिक और प्रेरितिक कार्य में संलग्न  संस्थानों को अपनी रख-रखाव हेतु अर्थिक रुप में स्वालंबी बनाना है इसके साथ ही वे देशाटन में आने वाले सैलानियों को अपनी सेवा और उदरता द्वारा मदद करने की चाह रखते हैं।

छुट्टियों के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रकार के आतिथ्य स्थल की जानकारी इन्टर नेट, वेवसाइट www.ospitalitareligiosa.it से प्राप्त की जा सकती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.