2018-05-14 15:08:00

भारत के कई राज्यों में रविवार को तेज़ हवाओं का क़हर, 71 लोगों की मौत


नई दिल्ली, सोमवार 14 मई 2018 (एशिया न्यूज) : भारत की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम चली तेज़ हवाओं और बिजली गिरने के कारण कम से कम 71 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में रविवार शाम 109 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलीं।

हवाओं के असर से सैंकड़ों पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ था।

राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में मृतकों की संख्या कम से कम 134 और 400 से आधिक घायल हो गये हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 लोगों के मारा जाने की खबर मिली है।

आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज़ हवाओं और बिजली गिरने की वजह से अब तक 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। ये संख्या बढ़ भी सकती है।

रविवार को आए तूफ़ान से पहले मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया था। बारिश, धूल और रेत तूफान अब अपने दसवें दिन में था। लगभग 109 किमी/घंटा की हवाएं घरों की छतों, पेड़ों को उखाड़ फेंकने और काफी अन्य असुविधा का कारण बना। उड़ानें राजधानी से दूसरे हवाई अड्डों में बदल दी गईं। उत्तर प्रदेश के संभाल जिले के राजपुरा क्षेत्र में बिजली ने लगभग 100 घरों को जला दिया। जबकि सड़कों पर गिरने वाले 70 पेड़ों के कारण शहर यातायात में बड़ी कठिनाई हो रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को राजधानी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज़ हवाएं चलने और बारिश होने की चेतावनी दी गई थी और लोगों से यातायात न करने और अपने घरों के भीतर या सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा था।

पिछले कुछ दिनों में भारतीय धर्माध्यक्षों ने संदेश में पीड़ितों और घायलों की सहायता और एकजुटता के लिए ख्रीस्तीयों और भले लोगों से आग्रह किया है।

बीबीसी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंधी और तूफ़ान की वजह से लोगों की मौत पर दुख़ ज़ाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "देश के कुछ हिस्सों में तूफ़ान की वजह से हुई जनहानि से दुखी हूँ। प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना करता हूँ। अधिकारियों से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए कहा गया है।"








All the contents on this site are copyrighted ©.