2018-05-08 16:26:00

रोजरी की माता मरियम से प्रार्थना


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 8 मई 2018 (रेई) ˸ संत पापा फ्राँसिस ने 8 मई को एक ट्वीट प्रेषित कर माता मरियम की मध्यस्थता द्वारा प्रार्थना करने का प्रोत्साहन दिया। उन्होंने लिखा, "रोजरी की माता मरियम, हमारे लिए प्रार्थना करे ताकि येसु हम पापियों पर दया करें।"

धन्य संत पापा पौल षष्ठम ने 29 अप्रैल 1965 को मई महीने में रोजरी माला विन्ती कर माता मरियम की भक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा था, "क्योंकि यही वह महीना है जब ख्रीस्तीय, अपने गिरजाघरों एवं परिवारों में माता मरियम को अधिक भक्ति एवं स्नेह के साथ आदर और सम्मान दिखाते हैं। यही वह महीना है जिसमें माता मरियम के माध्यम से ईश्वर का महान करुणावान वरदान हमें प्राप्त होता है।"

रोजरी का अर्थ है गुलाबों का मुकुट। माता मरिया ने कई लोगों को दर्शन देकर प्रकट किया है कि जब कभी हम प्रणाम मरिया की विन्ती करते हैं हम उन्हें एक सुन्दर गुलाब अर्पित करते हैं और जब रोजरी का पूरा भेद करते हैं तो उन्हें एक मुकुट भेंट करते हैं। जिस तरह गुलाब फूलों की रानी है उसी तरह रोजरी माला विन्ती भी भक्ति का सबसे उत्तम माध्यम है। इसे एक पूर्ण प्रार्थना मानी जाती है क्योंकि इसमें हमारी मुक्ति का इतिहास है। रोजरी के द्वारा हम आनन्द, दुःख एवं महिमा के रहस्यों तथा येसु की महिमा एवं मरियम के सम्मान पर चिंतन करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.