2018-05-01 16:47:00

इताली समाचार पत्र अभेनिरे के 50 साल पूरे हुए


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 1 मई 2018 (रेई)˸ इताली काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की दैनिक समाचार पत्र अभेनिरे की स्थापना दिसम्बर 1968 को दो अन्य समाचार पत्रों, बोलोन्या के ल अभिनिरे दी इतालिया एवं मिलान के ल इतालिया के विलय होने के बाद किया गया था। समाचार पत्र के वेबसाईट के अनुसार इसकी उत्पति एक व्यक्ति, चुनाव एवं घटना से जुड़ी है।

व्यक्ति

समाचार पत्र को धन्य संत पापा पौल षष्ठम ने का बहुत अधिक समर्थन प्राप्त था, खासकर, इटली के काथलिकों को आम सांस्कृतिक माध्यम प्रदान करने के प्रयास में।

चुनाव

अभेनिरे की स्थापना समाचार प्रसारण एवं समकालीन विश्व में सच्चाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए एक लोकप्रिय उपकरण के रूप में किया गया था। यह द्वितीय वाटिकन महासभा के जवाब में सुसमाचार और द्वितीय वाटिकन महासभा की बातों का प्रचार करने हेतु साधन के रूप में एक ठोस विकल्प था।

घटना

एक घटना जो इस दैनिक काथलिक पत्रिका की नींव को दर्शाती है वह इंटर मिरिफिका (सामाजिक संचार के माध्यम पर आज्ञाप्ति) का प्रकाशन है जो 4 दिसंबर, 1963 में अनुमोदित किया गया था।

अभेनिरे आज

संत पापा फ्राँसिस ने नवम्बर 2016 में करुणा के असाधारण जयन्ती वर्ष समाप्त होने के ठीक पहले अभेनिरे को एक साक्षात्कार दिया था। उन्होंने इताली पत्रकार स्तेफानिया फालास्का के 23 सवालों का उत्तर दिया था जिसमें उन्होंने दया, अंतरधार्मिक वार्ता एवं द्वितीय वाटिकन महासभा की विरासत आदि विषयों पर चर्चा की थी।

अभेनिरे इटली के उन थोड़े समाचार पत्रों में से एक है जिनका प्रसार ऑन लाईन समाचार स्रोत के बावजूद बढ़ रहा है।

समाचार पत्र में नियमित रूप से नैतिकता एवं संस्कृति की विशेषताओं के साथ साथ नौकरी और रोजगार अनुभाग को परिसंचरण में वृद्धि का महत्वपूर्ण कारक कहा जाता है।

कलीसियाई समाचार के अलावा, समाचार पत्र में, राजनीतिक, अंतर्राष्ट्रीय, आर्थिक और ऐतिहासिक मामलों के विविध विषयों को शामिल किया जाता है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.