2018-04-23 16:12:00

संत पापा फ्राँसिस का नाम दिवस संत जोर्ज की याद में


वाटिकन सिटी, सोमवार 23 अप्रैल 2018 (रेई) : आज 23 अप्रैल को काथलिक कलीसिया संत जोर्ज की याद करती है। पौराणिक कथा के अनुसार, उन्होंने शैतान के प्रतीक ड्रैगन को मार डाला था। आज जोर्ज मारियो बेरगोलियो याने संत पापा फ्राँसिस अपना नाम दिवस मनाते हैं। इस समय विश्व के विभिन्न भागों से उनके लिए शुभकामनायें भेजी जा रही हैं और प्रार्थनायें चढ़ाई जा रही हैं।

वाटिकन प्रेस विज्ञति अनुसार संत पापा फ्राँसिस अपने नाम दिवस को सबसे गरीब और रोम के बेघर लोगों के साथ मनाना चाहते हैं। इसलिए, आज संत पापा की उदारता कार्य संबंधी कार्यालय, उन लोगों के लिए 3,000 आइस क्रीम वितरित करेगा जिन्हें कारितास द्वारा रात बिताने के केंद्रों और रोजाना कैंटीन में खाने का प्रबंध किया जाता है। साथ ही रोम के अन्य केद्रों में उनका स्वागत किया जाता है।

ड्रैगन के खिलाफ संत जॉर्ज की लड़ाई

कप्पादोसिया में जन्मे, डायोक्लेटियन की सेना के अधिकारी संत जोर्ज, रोमन सम्राट द्वारा छेड़े गए ईसाई विरोधी अत्याचार के दौरान अपने विश्वास को नहीं छोड़ने के लिए, अत्याचारी यातनाओं के बीच 303 में शहीद हो गये। प्रसिद्ध पौराणिक कथा में उन्होने  क्रूस के संरक्षण में ड्रैगन को मारा जो लोगों को भस्म करता था। विश्वास का प्रतीक क्रूस बुराई पर विजय प्राप्त करता है।

अपने प्रवचन में,संत  पापा फ्रांसिस ने अक्सर जोर दिया है कि बुराई अमूर्त नहीं है। यह एक व्यक्ति है जिसका नाम शैतान है। 11 अप्रैल 2014 को संत मार्था प्रार्थनालय में पवित्र मिस्सा में संत पापा ने कहा : "येसु का जीवन एक संघर्ष था। वे शैतान को हराने के लिए, इस दुनिया के राजकुमार को हराने और इस दुनिया को बुराई से उबरने के लिए आये थे। " जीवन एक संघर्ष है हर ख्रीस्तीय को इसका सामना करना चाहिए, और जो लोग येसु का अनुसरण करना चाहते हैं उन्हें "इस सत्य को पहचानना" चाहिए।

अच्छाई द्वारा बुराई पर विजय

संत जोर्ज ने  बुराई पर अच्छाई की प्रतीकात्मक जीत में ड्रैगन को हरा दिया। 8 फरवरी 2017 के आमदर्शन समारोह में संत पापा फ्राँसिस ने कहा: "हम बुराई से बुराई को कभी खतम नहीं कर सकते। हमें अच्छाई से बुराई को और  क्षमा देकर कर अपराधों को दूर करना चाहिए। " "इस तरह हम शांति में रहते हैं", उन्होंने आगे कहा, "यह कलीसिया है। यह वही है जो ख्रीस्तीय आशा पैदा करती है जब यह प्यार की मजबूत एवं नरम विशेषताओं को ग्रहण करती है। "चूंकि प्यार, " मजबूत और नरम दोनों है। इसलिए यह खूबसूरत है।"








All the contents on this site are copyrighted ©.