2018-04-19 16:27:00

नागपुर के महाधर्माध्यक्ष अब्राहम का निधन


दिल्ली, बृहस्पतिवार, 19 अप्रैल 2018 (मैट्रस इंडिया)˸ नागपुर के महाधर्माध्यक्ष अब्राहम विरूथाकुलांगारा का निधन 19 अप्रैल को नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव धर्माध्यक्ष थेओदोर मसकरेनहस ने निधन की जानकारी देते हुए कहा, "गहरे दुःख एवं उदासी के साथ मुझे यह जानकारी देना पड़ रहा है कि महाधर्माध्यक्ष अब्राहम विरूथाकुलांगारा आज सुबह नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के कारण गुजर गये। आइये, हम ईश्वर से प्रार्थना करें, कि ईश्वर उन्हें अपनी तथा इस धरती पर अपनी प्रजा के लिए उनके समर्पित सेवा का बड़ा इनाम प्रदान करें।" 

74 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष 30 अन्य धर्माध्यक्षों के साथ एक सभा में भाग लेने हेतु दिल्ली स्थित सी बी सी आई के मुख्यालय में थे। उनका दफन 23 अप्रैल को नागपुर में किया जाएगा। 

महाधर्माध्यक्ष अब्राहम विरूथाकुलांगारा ने एक धर्माध्यक्ष के रूप में 42 साल तक अपनी सेवाएँ दीं। वे मिशन में उत्साह के लिए जाने जाते थे जिन्होंने केरल को छोड़ भारत के एक ऐसे क्षेत्र में कार्य करने का चुनाव किया जहाँ सुविधाओं का अभाव है।

पिछला साल 13 जुलाई को उन्होंने अपने धर्माध्यक्षीय अभिषेक की सालगिराह पर पुरोहितों, धर्मबहनों एवं लोकधर्मियों से कहा था, "मैं सुसमाचार का प्रचार उन लोगों के लिए करना चाहता हूँ जिन्होंने ख्रीस्त के बारे नहीं सुना है।"

महाधर्माध्यक्ष अब्राहम का जन्म 5 जून 1943 को केरल में हुआ था।








All the contents on this site are copyrighted ©.