वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 5 अप्रैल 18 (रेई)˸ संत पापा फ्राँसिस ने 4 अप्रैल को फादर जी. डी. अंतोनी जायाकोडे को श्रीलंका के कोलोम्बो महाधर्मप्रांत के लिए नया सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। उन्हें सहायक धर्माध्यक्ष विंसेंट मरियुस जोसेफ पेइरिस के सेवानिवृत होने पर, उनके स्थान पर नियुक्त किया गया है।
फादर जीडी जायाकोडे इस समय पुरोहितीय प्रशिक्षण हेतु धर्माध्यक्षीय विकर तथा महाधर्मप्रांतीय सेमिनरी संत मेरी वियेन्नी के मुख्याधिष्ठाता का कार्यभार संभाल रहे हैं।
फादर जायाकोडे का जन्म 2 अक्टूबर 1958 को पामुनुगामा में हुआ था। उन्होंने 1975 में संत अलोइसियुस लघु गुरूकुल में प्रवेश किया। सन् 1977 ई. में कालुतारा सेमिनरी में दाखिला लिया तथा दर्शनशास्त्र की पढ़ाई कैंडी में लंका की माता मरियम राष्ट्रीय सेमिनरी से पूरी की।
ईशशास्त्र की पढ़ाई के बाद उनका पुरोहिताभिषेक 27 जुलाई 1985 को कोलोम्बो महाधर्मप्रांत के लिए हुआ था। तब से उन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दी हैं -
1985- 1986 – कालुतारा सेमिनरी के स्टाफ।
1986 – 1987 वेवाला के पल्ली पुरोहित।
1987 – 1990 कालुतारा सेमिनरी के स्टाफ।
1990 – 1991 पान्नीपितिया के पल्ली पुरोहित
1991 – 1993 उच्च शिक्षा हेतु रोम में।
1993 – 1995 कैंडी के राष्ट्रीय सेमिनरी में खजांची।
1995 – 1996 हाल्पे के पल्ली पुरोहित।
1996 – 1998 वेलीविता के पल्ली पुरोहित।
1998 – 2003 कैंडी के राष्ट्रीय सेमिनरी में प्रशिक्षक।
2003 – 2005 कैंडी के राष्ट्रीय सेमिनरी में दर्शनशास्त्र के निदेशक।
2005 – 2011 कैंडी के राष्ट्रीय सेमिनरी के रेक्टर।
2011 - से पुरोहितीय प्रशिक्षण हेतु धर्माध्यक्षीय विकर तथा महाधर्मप्रांतीय सेमिनरी संत मेरी वियेन्नी के मुख्याधिष्ठाता का कार्यभार संभाल रहे हैं।
All the contents on this site are copyrighted ©. |