2018-04-04 15:34:00

पाकिस्तान: क्वेटा में हुए एक हमले में चार ख्रीस्तीय मारे गए


क्वेटा, बुधवार 4 अप्रैल 2018 (वीआर,रेई) : बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में सोमवार को ख्रीस्तीय समुदाय के चार सदस्यों को गोली मार दी गई, इस हमले में एक जवान औरत को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक पुलिस अधिकारी, मुहम्मद अनवर ने बताया कि ये चारों लोग शहर के शाह जमन रोड में एक मोटर रिक्शा पर सवार थे, तभी एक मोटर साइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी। फिलहाल किसी भी समूह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन गुप्तचरों को संदेह है कि इसमें आईएसआईएस का हाथ है।

देश एक बच्ची के बलात्कार और हत्या के लिए अत्यंत दुखित है

पाकिस्तानी जनता एक अन्य त्रासदी के सदमे में है।  सोमवार को ही पंजाब की एक 7 वर्षीय लड़की की बलात्कार और हत्या की खबर मिली। छोटी लड़की रविवार की दोपहर घर से बाहर गई थी और वापस नहीं आई थी उनका विकृत शरीर एक खेत में पाया गया। उसी क्षेत्र में जनवरी में छह साल की जैनब अमीन का भी यही हाल किया गया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.