2018-04-04 15:43:00

दक्षिणी अफ्रीकी काथलिक धर्माध्यक्षों ने विनी मदीकियाला-मंडेला को श्रद्धांजलि दी


वाटिकन सिटी, बुधवार 4 अप्रैल 2018 (वीआर,रेई) : दक्षिण अफ्रीका सोमवार की रात में विनी मदीकियाला-मंडेला के सोवेतो घर के बाहर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इकट्ठे हुए थे। वे पहली महिला है जिसे उन्होंने 'देश की मां' कहा था।

दक्षिणी अफ्रीकी काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने विनी मादीकियाला-मंडेला को एक निष्ठावान कार्यकर्ता और लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की स्वतंत्रता संघर्ष में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में वर्णन किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दक्षिणी अफ्रीकी काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के प्रवक्ता, प्रिटोरिया के महाधर्माध्यक्ष विलियम स्लेटरी ने विनी को एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता और साहसी नेता के रूप में प्रशंसा की। दक्षिण अफ्रीका के 50 वर्षों का इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के पहले काले राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी मादीकियाला-मंडेला के बिना कभी नहीं कहा जा सकता है।

महाधर्माध्यक्ष स्लेटरी ने कहा,“विनी के लिए संघर्ष अपने पति और बच्चों से अलग जुड़ा हुआ है, निर्वासित, निरंतर निगरानी, लाखों पीड़ितों की अपेक्षाओं को वहन करते हुए ... अंधेरे और दमनकारी वर्षों में रंगभेद के प्रति उनका विरोध हजारों लोगों के लिए तुरही की तरह था उसने गिरकर उठने और आगे बढ़ने का संदेश दिया। "

बीबीसी के अनुसार, विनी मंडेला का जन्म 1936 में ईस्टर्न केप में हुआ था। विनी और नेल्सन मंडेला ने 1958 में शादी की थी।

दोनों की पारंपरिक वैवाहिक ज़िंदगी काफ़ी छोटी साबित हुई थी। शादी के बाद मंडेला भूमिगत हो गए और फिर पकड़े जाने पर जेल भेज दिए गए। विनी मंडेला पहले नेल्सन मंडेला से जुड़े होने के कारण और बाद में अपने बूते पर नस्लभेद के ख़िलाफ़ एक प्रतीक बन गईं। उन्हें राष्ट्रमाता कहा जाने लगा।

बाद में उनकी छवि राजनीतिक और क़ानूनी रूप से दागदार होती गई।

लंबी बीमारी के बाद निधन

विनी के पारिवारिक प्रवक्ता विक्टर दामिनी ने एक बयान में कहा, "उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ. इस साल की शुरुआत से ही वो कई बार अस्पताल में भर्ती होती रहीं। सोमवार की सुबह परिवार के लोगों की मौजूदगी में उन्होंने आख़िरी सांसें ली।"

जब नेल्सन मंडेला राष्ट्रपति बने तो उन्होंने अपनी पत्नी विनी को कैबिनेट में जगह दी।

लेकिन जल्दी ही पार्टी के पैसे के इस्तेमाल को लेकर विनी मंडेला पर सवाल उठने लगे और वर्ष 1996 में दोनों में तलाक हो गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.