2018-04-01 08:05:00

पास्का महापर्व पर सन्त पापा फ्राँसिस ने किया ट्वीट


वाटिकन सिटी, रविवार, 1 अप्रैल 2018 (रेई वाटिकन रेडियो): ईस्टर महापर्व के उपलक्ष्य में एक ट्वीट सन्देश में सन्त पापा फ्राँसिस ने विश्व के समस्त ख्रीस्तानुयायियों को स्मरण दिलाया कि येसु का पुनःरुत्थान ही हमारे विश्वास का आधार है।  

ट्वीट सन्देश में उन्होंने लिखा, "पास्का की सुबह ही हमारा विश्वास प्रस्फुटित होता है। यह अनुभव ख्रीस्तीय सन्देश का प्राण है।"

पास्का रविवार को ही अपने दूसरे ट्वीट पर सन्त पापा ने लिखा, "आज वह अद्भुत घोषणा प्रतिध्वनित होती है, प्रभु वास्तव में पुनर्जीवित हुए हैं, जैसा कि उन्होंने कहा था, आप सभी को पास्का महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।"








All the contents on this site are copyrighted ©.