2018-03-30 11:43:00

येसु के क्रूस में अनन्त जीवन की आशा


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (रेई)˸ पुण्य शुक्रवार वह महान दिन है जब हम येसु के दुःखभोग एवं मृत्यु पर चिंतन करते हैं। इस दिन हम क्रूसित येसु की ओर निहारते हैं जिन्होंने हमारी मुक्ति के लिए अपना बलिदान कर दिया।

संत पापा ने पुण्य शुक्रवार को एक ट्वीट प्रेषित कर, सभी विश्वासियों को क्रूसित येसु की ओर देखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने लिखा, "क्रूसित येसु को निहारें, अनन्त जीवन के लिए हमारी आशा उन्हीं से उत्पन्न होती है।"   

पुण्य शुक्रवार को येसु ख्रीस्त के दुःखभोग पर चिंतन क्रूस रास्ता तय कर की जाती है। रोम में क्रूस रास्ता करने की एक विशेष परम्परा रही है जिसके तहत ऐतिहासिक स्मारक कोलोसेयुम में क्रूस रास्ता की प्रार्थना सम्पन्न की जाती है जो शाम 9.15 बजे संत पापा के नेतृत्व में सम्पन्न की जाएगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.