2018-03-29 16:44:00

संत पापा ने रोम के यहूदियों को पास्का पर्व की शुभकामनाएँ दी


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 29 मार्च 2018 (रेई)˸ संत पापा फ्राँसिस ने रोम के मुख्य रब्बी रिकारदो दी सेन्यी को एक संदेश भेज कर, रोम के यहूदी समुदाय को पास्का पर्व की हार्दिक एवं भाईचारा पूर्ण शुभकामनाएं अर्पित की।

पेसाक या पास्का यहूदियों का आठ दिवसीय त्योहार है जो इस्राइलियों के मिस्र देश से मुक्ति किये जाने की घटना का स्मरण दिलाता है जैसा कि पुराने व्यवस्थान में वर्णित है।

संत पापा ने संदेश में लिखा, "सर्वशक्तिमान ईश्वर यहूदी लोगों को आशीष प्रदान करे एवं उनकी यात्रा मे उनका साथ दे। सर्वोच्च ईश्वर मित्रता में बढ़ने तथा शांति एवं सौहार्द का साक्ष्य देने में बढ़ने दे।"

संत पापा ने अपने संदेश के अंत में प्रार्थना का आग्रह करते हुए, खुश पास्का की शुभकामनाएँ अर्पित की।

संत पापा ने अपना यह संदेश रोम के प्रमुख रब्बी रिकार्दो दी सेन्यी के पास्का पर्व की शुभकामना के उत्तर में प्रेषित किया।

शुभकामनाएँ की अदला बदली खास इसलिए है क्योंकि इस वर्ष ख्रीस्तीयों का पास्का पर्व एवं यहूदियों का पास्का पर्व एक साथ हो रहा है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.