2018-03-20 16:55:00

पास्का पर्व में सुरक्षा मजबूत करने हेतु काथलिक काम कर रहे हैं पुलिस बल के साथ


लाहौर, मंगलवार, 20 मार्च 2018 (एशियान्यूज)˸ पास्का के अवसर पर काथलिक समुदाय में किसी तरह के आक्रमण को रोकने एवं सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए, पाकिस्तान की कलीसिया के स्वयंसेवक पाकिस्तानी पुलिस के साथ काम कर रहे हैं।  

लाहौर के सेक्रेड हार्ट महागिरजाघर के प्रचारक सरफ्राज विक्टर ने एशियान्यूज से कहा कि विश्वासियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने आपको सुरक्षा बल के समान समझना है, अपनी तथा दूसरों की रक्षा करना है, पुलिस के साथ मित्रवत एवं उनके साथ मिलकर काम करना है।

यह घोषणा कुछ ही दिनों पूर्व हुई थी जब महागिरजाघर सुरक्षा दल ने शहर के गिरजाघरों की सुरक्षा पर विचार करने हेतु पंजाब पुलिस से मुलाकात की था। 14 मार्च को लाहौर में हुए आत्मघाती हमले द्वारा 11 लोगों की मौत हो गयी थी जिनमें 6 पुलिस भी थे।

काथलिकों पर हमला का यही एकमात्र घटना नहीं है, गत साल अधिकारियों ने 19 वर्षीय युवती नोरीन लेगहारी को गिरफ्तार किया था जो पास्का के समय लाहौर के एक गिरजाघर में आत्मघाती बम द्वारा हमला करने की तैयारी कर रहा था।   

27 मार्च 2016 को पास्का रविवार के दिन लाहौर के एक पार्क में हुए हमले में 78 लोगों की मौत हो गयी थी तथा 340 से अधिक लोग घायल हो गये थे।

सेक्रेड हार्ट महागिरजाघर में 25 स्वयंसेवकों के एक दल का नेतृत्व कर रहे विलियम अरिफ खान ने कहा कि इस वर्ष सुरक्षा के असाधारण उपाय अपनाये जायेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.