वाटिकन सिटी, बुधवार, 7 मार्च 2018 (रेई): सन्त पापा फ्राँसिस ने मंगलवार, 6 मार्च को कार्डिनल आन्जेलो आमातो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा सन्त एवं धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।
इनमें प्रमुख हैं, धन्य संत पापा पौल षष्ठम एवं धन्य महाधर्माध्यक्ष ऑस्कर अरनोलफो रोमेरो गालदामेज।
संत पापा पौल षष्ठम का जन्म इटली के कोनचेसियो में 26 सितम्बर 1897 को हुआ था तथा मृत्यु रोम के कस्तेल गनदोल्फो में 6 अगस्त 1978 में हुआ था।
धन्य महाधर्माध्यक्ष ऑस्कर अरनोलफो रोमेरो गालदामेज का जन्म एल सलवादोर में 15 अगस्त 1917 को हुआ था तथा वे 24 मार्च 1980 को शहीद हो गये थे।
धन्य फ्राँसिस स्पीनेल्ली, जो धर्मप्रांतीय पुरोहित तथा पवित्रतम संस्कार की आराधना को समर्पित धर्मसंघ के संस्थापक थे। उनका जन्म मिलान में 14 अप्रैल 1853 को तथा निधन 6 फरवरी 1913 को हुआ था।
धन्य विंचेंसो रोमानो, एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उनका जन्म इटली में 3 जून 1751 को तथा निधन 20 दिसम्बर 1831 को हुआ था।
धन्य मरिया काथेरिना कास्पर, येसु ख्रीस्त की गरीब सेविकाओं के धर्मसंघ की संस्थापिका। उनका जन्म जर्मनी में 26 मई 1820 को तथा मृत्यु 2 फरवरी 1898 को हुई थी।
प्रभु सेविका, पवित्र संस्कार में येसु की मरिया फेलिचिया, कार्मेल स्कालसी धर्मसमाज की धर्मबहन। उनका जन्म 12 जनवरी 1925 को पराग्वे में हुआ था तथा मृत्यु 28 अप्रैल 1959 को हुई।
प्रभु सेविका अन्ना कोलेसारोवा, एक लोकधर्मी। उनका जन्म स्लोवाकिया में 14 जुलाई 1928 को हुआ था तथा वे 22 नवम्बर 1944 को शहीद हो गयी थीं।
प्रभु सेवक बेरनार्दो लुबिएन्की, पवित्र मुक्तिदाता धर्मसमाज के पुरोहित। उनका जन्म पोलैंड में 9 दिसम्बर 1846 को हुआ था तथा मृत्यु 10 सितम्बर 1933 को हुई थी।
प्रभु सेवक सेसिलियो मारिया कोरतिनोविस, कपुचिन पुरोहित। उनका जन्म इटली में 7 नवम्बर 1885 को तथा मृत्यु 10 अप्रैल 1984 को हुई थी।
प्रभु सेवक जुस्तिना स्कियाप्पारोली। उनका जन्म 19 जुलाई 1819 को इटली में तथा निधन 30 नवम्बर 1877 को हुआ था।
प्रभु सेवक मरिया स्कियाप्पारोली। उनका जन्म इटली में 19 अप्रैल 1815 को तथा निधन 2 मई 1882 को हुआ था।
प्रभु सेविका मरिया अंतोनेल्ला बोरदोनी, एक लोकधर्मी, दोमेनिकन के तीसरे ऑडर, ईश माता की छोटी धर्मबहनों की संस्था की संस्थापिका। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1916 को तथा निधन 16 जनवरी 1978 को हुआ था।
प्रभु सेविका अलेसांद्रा साबातीनी, एक लोकधर्मी। उनका जन्म 19 अगस्त 1961 को इटली में तथा निधन 2 मई 1984 को हुआ था।
All the contents on this site are copyrighted ©. |