2018-03-05 16:27:00

संत पापा फ्राँसिस के साथ वियतनाम के धर्माध्यक्षों की ‘अद-लीमिना’ मुलाकात


वाटिकन सिटी, सोमवार 5 मार्च 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस आज वियतनाम धर्माध्यक्षीय परिषद के 32 धर्माध्यक्षों के साथ मुलाकात की। सन् 2009 के बाद ये उनकी पहली ‘अद-लीमिना’ मुलाकात होगी। सन् 2009 में उन्होंने संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें से मुलाकात की थी और संत पेत्रुस और पौलुस की कब्र का दर्शन कर प्रार्थनाएँ चढाई थी।

दो दिन पहले उन्होंने संत पेत्रुस महागिरजाघर में पवित्र युखारिस्त समारोह संपन्न किया था जिसके मुख्य अधिष्ठाता वियतनाम धर्माध्यक्षीय परिषद के अध्यक्ष और हुवे महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ न्गुएन चि-लिंन ने की। उन्होंने वियतनाम के धर्माध्यक्षों द्वारा काथलिक कलीसिया के प्रति अपने विश्वास को प्रदर्शित करने और संत पापा के प्रति प्रेम प्रकट करने हेतु रोम आने की खुशी को प्रकट किया, साथ ही वियतनाम वासियों और कलीसिया के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया।

वियतनाम धर्माध्यक्षीय परिषद के उपाध्यक्ष धर्माध्यक्ष जोसेफ न्गुयेन नान्ग ने अपने प्रवचन में उड़ाव पुत्र के दृष्टांत पर चर्चा करते हुए विश्वासियों को ईश्वर के साथ सुलह करने और कलीसिया के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो बदले में,मिशनरी उत्साह देता है। उन्होंने कहा कि संत पेत्रुस की कब्र पर ख्रीस्तयाग समारोह हमें वियतनाम की कलीसिया को पूरे विश्व में सुसमाचार प्रचार करने का आह्वान देता है।

बीसवीं शताब्दी के पहले दशकों में वियतनामी ख्रीस्तीयों की संख्या वियतनाम की पूरी जनसंखया का 10% थी अब घटकर 6.6% हो गई है। वर्तमान में काथलिकों की संख्या 97 करोड़ है। वियतनाम में 3 महाधर्मप्रांत और 23 धर्मप्रांत है, जिसमें 2228 पल्ली और 2668 धर्मप्रांतीय पुरोहित हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.