2018-03-01 16:03:00

संत पापा ने निकारागुवा की राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकारा


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 1 मार्च 2018 (रेई): सन्त पापा फ्राँसिस ने, बृहस्पतिवार को, परमधर्मपीठ के लिये निकारागुवा की नई राजदूत एस्थेर मार्ग्रीता कारबल्लो माद्रीगाल का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

नवनियुक्त राजदूत का जन्म 30 जनवरी 1954 को कातारिना में हुआ था। वे विवाहित हैं तथा दो बेटियों की माता हैं।

उन्होंने निकारागुवा के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय पर स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और विश्वविद्यालय में अध्यापन हेतु विशेषीकृत हैं। उन्होंने संत कारलोस विश्व विद्यालय से अनुसंधान की विधि एवं स्पेन के विश्व विद्यालय से उच्च शिक्षा के मूल्यांकन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

नवनियुक्त राजदूत ने सन् 1975 में संत जॉन ऑरियटल स्कूल में प्राथमिक शिक्षा के शिक्षक के रूप में अपना कार्य आरम्भ किया।

वे सन् 1980 से 1984 तक जैविक विज्ञान के प्रोफेसर रहे।

1984 से 1986 तक कृषि विज्ञान संकाय यूनान-मानागुआ के मेथोडोलॉजिकल टीचिंग विभाग में मेथोडोलॉजिकल कंसल्टेंट रहे।

1987 से 1993 तक राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान के उच्च संस्थान के पंजीकरण और सांख्यिकी विभाग में प्रमुख का कार्यभार सँभाला।

1993 से 1997 तक राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय के महासचिव के रूप में काम किया।

1997 से 1998 तक राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम शिक्षण और विकास क्षेत्र के सदस्य रहे।

1998 से 2002 तक राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक संसाधन संकाय और पर्यावरण के शैक्षणिक सचिव रहे।

2002 से 2009 तक प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण के संकाय के डीन रहे तथा सन् 2006 से 2013 तक नेशनल काउंसिल ऑफ यूनिवर्सिटी के महासचिव का कार्य किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.