2018-01-27 15:16:00

इतालवी रेड क्रॉस के सदस्यों को संत पापा का संदेश


वाटिकन सिटी, शनिवार 27 जनवरी 2018 ( रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 28 जनवरी को वाटिकन के संत पापा पौल छठे सभागार में इतालवी रेड क्रॉस के करीब सात हजार सदस्यों से मुलाकात की।

संत पापा ने वाटिकन में उनका सहर्ष स्वागत करते हुए इतालवी रेड क्रॉस के अध्यक्ष के परिचय और स्वागत भाषण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस इटली और दुनिया भर में एक अपूरणीय सेवा प्रदान करता है। आपका काम बहुत कीमती है जो भौतिक रूप से दूसरों की आवश्यकता को पूरा करती है और जिस भावना के साथ यह किया जाता है वह एक नई व खुली हुई और अधिक सहायक मानसिकता फैलाने में योगदान देती है।

विभिन्न प्रकार के खतरों से निपटने के लिए आपके कार्यों के प्रति प्रत्येक नागरिक आपना आभार व्यक्त करता है। भूकंप के शिकार लोगों और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए दी गई आपकी सहायता पूरे इतालवी लोगों की निकटता की निशानी का प्रतिनिधित्व करता है। आप समुद्र पर अपनी कठिन यात्रा के दौरान प्रवासियों के बचाव हेतु प्रतिबद्ध हैं। कठिन यात्रा के बाद जो लोग उतरते हैं आप उनका स्वागत करते, उन्हें आशा और भरोसा दिलाते हैं। उनकी सुरक्षा और अच्छे भविश्य का आश्वासन देते हैं। इस कारण से, आप्रवासियों के साथ आपकी उपस्थिति एक भविष्यवाणी चिन्ह है, जो हमारी दुनिया के लिए आवश्यक है।

संत पापा ने कहा स्वयंसेवक के रुप में आपका मिशन निस्संदेह उस भले समारी के समान है व्यक्तिगत लाभ की परवाह किये विनी अजनबी की सेवा की। (सीएफ, लूकस 10: 25-37) संविधि की पुष्टि के मूलभूत सिद्धांतों में से पहला "मानवता" है, जो "हर जगह पीड़ा को रोकता और राहत देता है" (अनुच्छेद 1.3)। "मानवता", जिसके द्वारा आप कई लोगों के कष्टों का ख्याल रखते हैं, आप भले समारी के समान रास्ते पर पड़े घायल मनुष्य को उठाने के लिए प्रेरित होते हैं। आप करुणा महसूस करते है और खुद को उसका पड़ोसी बना देते है।

संत पापा ने कहा कि आज हमारी दुनिया में कितने ही बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुषों का अपना कोई अस्थित्व नहीं है। उदासीनता की छाया में छिपे हैं उनकी पीड़ा को समभने और सुनने वाला कोई नहीं है। कचरे की संस्कृति एक अनाम संस्कृति है, बिना संबंधों के और चेहरों के बिना यह कई अन्य को छोड़कर केवल कुछ की देखभाल करता है।  मानवता के सिद्धांत की पुष्टि करने के लिए तो हर इंसान के मूल्य में निहित मानसिकता को बढ़ावा देने की जरुरत है।

इतालवी रेड क्रॉस मानवता के सिद्धांत, निष्पक्षता और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस आंदोलन के साथ तटस्थता का हिस्सा है, जो कि 190 राष्ट्रीय आंदोलनों को इकट्ठा करते हैं, यह समन्वय और "वैश्वीकृत" राहत प्रयासों को सुनिश्चित करने के लिए के लिए एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का गठन करता है जो "पारस्परिक समझ, दोस्ती, सहयोग और लोगों के बीच स्थायी शांति" को बढ़ावा देता है।(सीएफ, संहिता, 1,3)

संत पापा ने कहा,"आइये हम प्रभु से कृपा मांगे कि प्यार और शांति का आत्मा हमें इसे महसूस करने में सहायता दे। मैं विशेष रूप से उन लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ जिन्होंने सेवा के दौरान अपनी ज़िंदगी खो दी है। ईश्वर उन्हें अनंत शांति प्रदान करें। उनके अपने प्रियजनों के लिए भी मैं प्रार्थना करता हूँ।"

अंत में संत पापा ने अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया और उन्हें विदा किया।  








All the contents on this site are copyrighted ©.