2018-01-26 11:00:00

फिनलैण्ड के लूथरन काथलिक सम्वाद आयोग का दस्तावेज़ प्रस्तुत


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 (रेई, वाटिकन रेडियो): फिनलैण्ड के लूथरन काथलिक सम्वाद आयोग ने सन्त पापा फ्राँसिस के समक्ष अपना दस्तावेज़ प्रस्तुत किया जिसका शीर्षक हैः "सहभागिता में वृद्धि"।

वाटिकन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गुरुवार को रोम में ख्रीस्तीय एकता सम्बन्धी सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर फिनलैण्ड के लूथरन-काथलिक सम्वाद आयोग के लूथरन धर्माध्यक्ष तापियो लौमा ने सन्त पापा के समक्ष कलीसिया, यूखारिस्त एवं प्रेरिताई विषय पर अपना दस्तावेज़ प्रस्तुत किया।

धर्माध्यक्ष लौमा के साथ आयोग के छः अन्य प्रतिनिधि भी शामिल थे। इनमें हेलसिन्की के काथलिक धर्माध्यक्ष तथा लापुआ के लूथरन धर्माध्यक्ष सहित फिनलैण्ड में ऑरथोडोक्स ख्रीस्तीय धर्मप्रान्त योहनसू के प्राधिधर्माध्यक्ष प्रमुख हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया कि ख्रीस्तीयों के बीच एकता हेतु गठित परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल रॉबर्ट कॉख तथा उपाध्यक्ष ब्रायन फैरल की अगुवाई में विभिन्न ख्रीस्तीय सम्प्रदायों के धर्माध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने गुरुवार को सन्त पापा फ्राँसिस का साक्षात्कार किया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.