2018-01-23 16:09:00

28 जनवरी को संत पापा का ख्रीस्तयाग माता मरियम के सम्मान में


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 23 जनवरी (रेई): संत पापा फ्राँसिस आगामी 28 जनवरी को, रोम के मरिया मेजर महागिरजाघर में स्थापित रोम की संरक्षिका माता मरियम की प्रतिमा को परिभाषित किये जाने की स्मृति में ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।

संत पापा के धर्मविधिक अनुष्ठान की व्यवस्था हेतु गठित परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष मोनसिन्योर ग्विदो मारिनी ने इस बात की जानकारी दी कि सामान्य काल के चौथे रविवार को, मरिया मेजर महागिरजाघर में, रोम की संरक्षिका माता मरियम की प्रतिमा को परिभाषित किये जाने के त्यौहार के उपलक्ष्य में प्रातः 9.00 बजे ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान करेंगे।

संत पापा के साथ इस समारोह में महागिरजाघर के महापुरोहित, कार्डिनल और पुरोहित भाग लेंगे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.