2018-01-15 16:01:00

यात्रा के पहले संत पापा ने संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा किया


 रोम, सोमवार, 15 जनवरी 2018 (वीआर , रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने  चिली और पेरु की अपनी आगामी प्रेरितिक यात्रा को कुवारी माँ मरियम के सिपुर्द किया।

अपनी प्रेरितिक यात्रा के पहले की परंपरा को रखते हुए, संत पापा फ्राँसिस ने  शनिवार 13 जनवरी शाम को रोम स्थित संत मरिया मेजर महागिरजाघर का दौरा किया और वहाँ ‘मरिया सालुस पोपोली रोमानी’ अर्थात रोम वासियों की संरक्षिका माता मरियम की प्रतिमा पर गुलदस्ता अर्पित किया और कुछ देर मौन रहकर प्रार्थना की।

संत पापा फ्राँसिस सोमवार 15 जनवरी से 22 जनवरी तक चिली और पेरु की प्रेरितिक यात्रा को माँ मरियम के संरक्षण में सिपुर्द किया। संत पापा फ्राँसिस की विदेश में यह 22वीं प्रेरितिक यात्रा होगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.