2017-12-27 15:46:00

कलीसिया सद्भाव एवं समग्रता पर ध्यान केंद्रित करती है


कोलकाता, बुधवार 27 दिसम्बर 2017 (मैटर्स इंडिया) : कोलकाता के गिरजाघरों में पश्चताप, सद्भाव तथा उपेक्षित और दलित लोगों के प्रति  प्यार का संदेश दिया गया।

कोलकाता के ब्रेबोर्न रोड पर स्थित संत एंड्रू गिरजाघर, कौंन्सिल हाऊस रोड के संत जोन गिरजाघर, संत पौल महागिरजाघर के मैदान में और मैनिकटाला में डफ गिरजाघर मीं हजारों की संख्या में ख्रीस्तीयों ने ख्रीस्त जयंती की मध्यरात्रि और सुबह का पवित्र युखारिस्त समारोह में भाग लिया। गिरजाघरों में बाइबिल के पाठों, मधुर गानों और भजनों से गुँज उठा था।

संत जोन गिरजाघर में फादर प्रदीप नंदा ने कहा, येसु सभी लोगों के लिए इस दुनिया में आये, वे किसी भी विशेष समुदाय या संप्रदाय के नहीं हैं। उनके शांति प्रेम और क्षमा का संदेश सभी मानव जाति के लिए है। उन्होंने धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया, जो आज भी बहुत सुसंगत है, "

संत एंड्रू गिरजाघर में फादर स्वरुप बार ने "वैकल्पिक" नामक एक अवधारणा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह "अल्पसंख्यकों की रक्षा" करने का अधिकार था।" इस अवधारणा के तहत, हम में लोगों को गरीब, उपेक्षित और दलित लोगों के परिप्रेक्ष्य से क्रिसमस के बारे में सोचने के लिए कहते हैं। वे कमजोर और अल्पसंख्यक हैं और उनके उत्थान तथा सुरक्षा करने की जिम्मेदारी हम सब की है। मैं हर किसी को प्रकृति और वातावरण पर विचार करने हेतु आग्रह करता हूँ। प्रकृति के रखरखाव के प्रति हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।"

शुक्रवार को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में ख्रीस्त जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रत्येक समुदाय द्वारा "अपनी परंपराओं का पालन करने, अपने ईश्वर की पूजा करने और उनके त्योहारों का जश्न मनाने" की स्वतंत्रता के बारे में कहा था। देश के कुछ हिस्सों में कुछ स्कूलों और समूहों को क्रिसमस मनाने और कैरोल गायन पर बंदिश को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की।

लेकिन कोलकाता में, लाखों लोगों ने अपने विश्वास और समुदाय के बावजूद त्योहार मनाया। कई गिरजाघरों में पुरोहितों ने भक्तसमुदाय को बताया कि येसु मसीह के शांति, प्रेम और क्षमा की शिक्षा वर्तमान समय में सबसे अधिक प्रासंगिक है।

डफ गिरजाघर के पादरी विश्वजीत बिश्वास ने कहा, "क्रिसमस केवल ख्रीस्तीयों के लिए नहीं है यह सबके लिए है, यही कारण है कि हम सारी 'दुनिया के लिए खुशी' की कामना करते हैं, न केवल किसी खास समुदाय के लिए। क्रिसमस प्रेम, सद्भाव और आनंद का संदेश लाता है। यह सरल जीवन उच्च विचार पर आधारित है।”








All the contents on this site are copyrighted ©.