2017-12-18 16:54:00

संत पापा का 81वें जन्मदिन के जश्न के लिए एक नपोलिटन पिज़्ज़ा और एक चरणी


वाटिकन सिटी, सोमवार, 18 दिसम्बर 2017 ( वीआर, रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने संत मार्था औषधालय के बच्चों के साथ 81 वां जन्मदिन मनाया। यह जश्न बहुत ही अनोखे तरीके से मनाया गया।देव दूत प्रार्थना का पाठ करने से पहले संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन के संत पौल छठे सभागार में बच्चों और उनके परिवारों के साथ करीब एक घंटा समय बिताया। संत पापा के लिए बच्चों की ओर से विशेष नाच गान और संगीत का प्रोग्राम था। संत पापा के लिए एक बहुत ही खास और आकर्षक केक बनाया गया था। इस अवसर के लिए एक नपोलिटन पेज़ियोओलो द्वारा लगभग 4 मीटर का एक मर्गरीता पिज्जा तैयार किया गया था।

संत पौल छठे सभागार क्रिसमस और संत पापा फ्राँसिस के जन्मदिन की पार्टी दोनों के लिए सजाया गया था। सभागार संत पापा के सटीक वर्षों को दिखाते हुए 81 रंग बिरंगे बैलूनों, कुछ खिलौनों और कोरियोग्रफियों से सजे थे। बच्चों का मनोरंजन करने के लिए रॉनी रोलर सर्कस भी थे।

संत मार्था बाल चिकित्सालय में दुनिया के किसी भी देश के बच्चों को मुफ्त चिकित्सा, दवाईयां, देखभाल और अन्य सहायता दी जाती हैं। बीमार बच्चों के परिवारों वेटिकन में रहने की व्यवस्था है। इस दिसम्बर महीने में इन बच्चों ने दूसरी बार संत पापा से मुलाकात की है। उन्होंने संत पापा को क्रिसमस पेड़ की सजावट हेतु रंगे गये बॉल के साथ रंग बिरंगे बैलून उपहार में दिया।

संत पापा फ्राँसिस 2013 में पहली बार और इस वर्ष दूसरी बार अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। संत पापा फ्राँसिस 10:30 के आसपास संत पौल छठे सभागार पहुँचे और सभी बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ समय बिताया तथा बच्चों और उनके परिवारों को आशीर्वाद दिया। संत पापा बच्चों से बहुत खुश थे उन्होने कहा, "बच्चों की खुशी एक खजाना है और इसे बनाये रखने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना होगा। क्रिसमस उनके लिए एक विशेष त्योहार  है, बच्चों की खुशी को बनाये रखें। और ऐसा करने के लिए, अपने दादा दादी की सहायता करें। संत पापा ने बच्चों से कहा, क्या बुजुर्ग लोग उबाऊ हैं? नहीं दादा दादी आप लोगों को प्यार करते हैं।संत पापा ने बच्चों के माता पिता से कहा,″आप बच्चों को ईश्वर के साथ और बुजुर्गों के साथ बात करना सिखाइये।."

दोपहर को संत पापा संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित हजारों तीर्थयात्रियों और विशअवासियों के साथ देवदूत का पाठ किया।  इसके बाद संत पापा ने संत पौल छठे सभागार में अपने जन्म दिन के नाम पर विशेष रुप से तैयार 3 मीटर वाले मर्गरीता पिज्जा पर आशीष दी जिसे नेपल्स के एक पिज्जा शेफ विन्सेन्ज़ो स्टैयानो ने तैयार किया था। संत पापा ने बच्चों, उनके माता पिता और संत मार्था बाल चिकित्सालय के स्टाफ के साथ मिलकर जश्न मनाया। अंत में संत पापा ने विशेष पार्टी के आयोजन के लिए, नेपल्स चरनी उपहार के लिए और प्रोग्राम के लिए  धन्यवाद किया तथा उन्हें अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।








All the contents on this site are copyrighted ©.