2017-12-14 16:22:00

संत पापा फ्राँसिस ने भारत के नये राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकारा


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 14 दिसम्बर 2017 (रेई): सन्त पापा फ्राँसिस ने, बृहस्पतिवार 14 दिसम्बर को, परमधर्मपीठ के लिये नये भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

नवनियुक्त राजदूत ने सन् 1993 में भारत के विदेश मंत्रालय में काम शुरु किया था। उन्होंने मिस्र और कतार में राजदूतों के सचिवालय में सेवी दी है। पाकिस्तान में उन्होंने राजदूत के प्रथम सचिव एवं सलाहकार का कार्य किया है। वे वॉशिंगटन डीसी में राजदूत के सलाहकार भी रहे तथा ईरान में दूतावास के उप प्रमुख थे। सिबी ने साऊदी अरब में राजदूत के मिशन के उप प्रमुख का कार्यभार भी सँभाला तथा नवम्बर 2017 में स्वीट्ज़रलैंड के राजदूत नियुक्त हुए हैं।

नये भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज का जन्म 20 मई 1967 में हुआ था वे विवाहित तथा तीन बच्चों के पिता हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की है। वे क्षेत्रीय भाषा मलयालम के साथ-साथ, अरबी, हिन्दी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं के जानकार हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.