2017-12-09 13:23:00

संत पापा फ्राँसिस ने स्वीकार किया नई नाइजेरियाई राजदूत का प्रत्यय पत्र


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 (सेदोक): सन्त पापा फ्राँसिस ने, शनिवार को, परमधर्मपीठ के लिये नई नाईजेरियाई राजदूत गोडविन जॉर्ज यू एम ओ का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

नये राजदूत गोडविन जॉर्ज का जन्म 15 अगस्त 1956 में हुआ था। वे विवाहित हैं और उनके बच्चे भी हैं।

उन्होंने 1970 से 1974 तक ज़रिया में नाइजीरियाई सैन्य विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। कदुना में नाइजेरियाई रक्षा अकादमी में आधिकारिक कैडेट का प्रशिक्षण लिया एवं 1977 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 1978-1981 में  इलै-इफ़ी के अल्बफैमी अवोलोवो विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रानिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल किया है।

वे 1990 में अपनी सेवा आरम्भ करते हुए 1991 तक कदुना में 51वें डिवीजन के प्रमुख रहे।

1992- 1993 तक फील्ड कमांडर के रूप में कार्य किया। 1993–1995 तक जजी में एफएफएए कॉलेज ऑफ कमान के स्टाफ में प्रशिक्षक का कार्यभार संभाला। 1995-1996 तक जोस में रेजिमेंट कमांडर रहे। 1996-1998 तक लाइबेरिया में ईसीओएमजी संचार कार्यालय के आदेश में काम किया।

वे फिलहाल एक इंस्पेक्टर है तथा नाइजेरिया के संयुक्त परमधर्मपीठीय कलीसिया के अध्यक्ष हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.