2017-12-04 15:47:00

संत पापा ने यात्रा के बाद माता मरियम को श्रद्धांजलि अर्पित की


रोम, सोमवार,4 दिसम्बर 2017 ( वीआर,रेई) : संत पापा फ्राँसिस रविवार 3 दिसम्बर की सुबह संत मरिया मेजर महागिरजाघर में सालुस पोपोली रोमानी माता मरियम का प्रतिमा पर सफेद फूलों का गुलदस्ता अर्पित किया।

संत पापा फ्राँसिस म्यांमार और बांग्लादेश की अपनी 6 दिवसीय प्रेरितिक समाप्त कर शनिवार 2 दिसम्बर को रोम के समयानुसार रात के 9 बजकर 40 मिनट पर फ्यूमिचीनो हवाईअड्डे पर पधारे और वहाँ से वाहन द्वारा वाटिकन पहुँचे। संत पापा अपनी प्रेरितिक यात्रा के पहले और बाद में सुबह संत मरिया मेजर महागिरजाघर में रोम वासियों की संरक्षिका माता मरियम का दर्शन करने जाते हैं और धन्यवाद के श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

बांग्लादेश छोड़ने के पहले संत पापा ने ट्वीट संदेश में लिखा, "म्यांमार और बांग्लादेश के प्यारे मित्रो, आपके स्वागत के लिए धन्यवाद! मैं आप पर सद्भाव और शांति के दिव्य आशीर्वाद की कामना करता हूँ"।

 संत पापा ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित विश्वासियों और तीर्थयात्रियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के उपरांत अपनी तीर्थयात्रा की सफलता के लिए अर्पित प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही म्यांमार और बाग्लादेश के राजनायिक और धार्मिक नेताओं और काथलिक कलीसिया को उनके स्वागत और सहयोग के लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया।








All the contents on this site are copyrighted ©.