2017-11-25 15:39:00

संत पापा ने पुर्तगाल के राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया


वाटिकन सिटी, शनिवार, 25 नवम्बर 2017 (रेई): संत पापा फ्राँसिस ने, शनिवार को, परमधर्मपीठ के लिये नये पुर्तगाली राजदूत अंतोनियो जोस एमाउज दी अलमेइदा लीमा का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

पुर्तगाल के राजदूत का जन्म 5 नवम्बर 1956 को लिसबन में हुआ था। वे विवाहित हैं और तीन पुत्रियों के पिता हैं।

उन्होंने कानून में स्नातक की उपाधि लिसबन के पुर्तगाली काथलिक विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उसके बाद 1984 से 1988 तक विदेश मामलों के मंत्रालय में काम किया तथा 1989 से 1992 तक लंदन में उप-सचिव के रूप में अपनी सेवा दी।

वे 1993 में डेलनातो/दक्षिण यूपरोपीय संघ जिसका कार्यालय ब्रसेल्स में है वहाँ राजदूत के सलाहकार के रूप में कार्य किया।

1994 से 1998 तक मपूतो के राजदूत के सलाहकार रहे।

1998 से 2001 तक उत्तरी अमरीका की एम ए ई सेवाओं के लिए निदेशक रहे।

2003 से 2004 तक विदेश मामलों के मंत्री और पुर्तगाली समुदाय के कैबिनेट के प्रमुख रहे।

सितम्बर  2004-2005 तक द्विपक्षीय संबंधों के उप-महानिदेशक तथा 2006-2011 तक रियो डी जनेरियो में कॉन्सल जनरल का कार्यभार सम्भाला। वे जनवरी से मई  2012 तक निदेशक मंडल के एईसीईपी बोर्ड के कार्यकारी सदस्य रहे।

जून 2012 से वे राजदूत के रैंक के साथ राज्य प्रोटोकॉल के प्रमुख हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.