2017-11-25 15:14:00

मिस्र में आतंकी हमले के शिकार लोगों के प्रति संत पापा की सहानुभूति


वाटिकन सिटी, शनिवार, 25 नवम्बर 2017 (रेई): मिस्र के उत्तरी प्रांत सिनाई में 24 नवम्बर को हुए आतंकी हमले के शिकार लोगों के प्रति संत पापा फ्राँसिस ने गहन शोक व्यक्त करते हुए एक तार संदेश प्रेषित किया।

बीबीसी के अनुसार शुक्रवार को मिस्र के उत्तरी प्रांत सिनाई में करीब 40 बंदूकधारियों ने एक मस्जिद में नमाज़ अदा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया था। जिन्होंने भी बाहर निकलने की कोशिश की, जीपों पर सवार होकर आए बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी।

मिस्र के सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक इस हमले में कम से कम 235 लोगों की मौत हो गई है और 130 अन्य घायल हुए हैं। मिस्र में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने संत पापा की ओर से एक तार संदेश प्रेषित कर कहा, ″संत पापा फ्राँसिस उत्तरी सिनाई के रावदा मस्जिद में हुए आतंकी हमले द्वारा मृत्यु की खबर सुन अत्यन्त दुःखी हैं। देशव्यापी शोक के इस समय में वे मिस्री लोगों के प्रति एकात्मता व्यक्त करते हुए, मृत्यु के शिकार लोगों को सर्वोच्च ईश्वर की दया में सिपुर्द करते तथा परिवार वालों पर सहानुभूति एवं शांति की आशीष की कामना करते हैं।"  

कार्डिनल ने लिखा कि प्रार्थना में एकत्रित निर्दोष नागरिकों पर क्रूरता के इस अशिष्ट कृत्य की संत पापा कड़ी निंदा करते हैं वे सभी भली इच्छा रखने वाले लोगों की प्रार्थना में सहभागी होते तथा प्रार्थना करते हैं कि घृणा के कारण कठोर हृदय, जो घोर दुःख को अंजान देता है हिंसा का पथ त्याग दे और शांति के मार्ग को अपनाये। 








All the contents on this site are copyrighted ©.