2017-11-24 11:36:00

सन्त पापा ने लिखी "हे हमारे पिता" पुस्तक की प्रस्तावना


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 24 नवम्बर सन् 2017 (रेई,वाटिकन रेडियो): इटली में, गुरुवार, 23 नवम्बर को पादुआ के काथलिक पुरोहित मार्को पोत्सा की नवीन कृति "जब प्रार्थना करें तब कहें पिता हमारे" की प्रकाशना की गई जिसकी प्रस्तावना सन्त पापा फ्राँसिस ने लिखी है।

प्रभु येसु ख्रीस्त द्वारा शिष्यों को सिखाई गई प्रार्थना "हे हमारे पिता" पर सन्त पापा के साथ बातचीत को फादर मार्को पोत्सा ने 144 पृष्ठों वाली पुस्तक का रूप दिया है। इस पुस्तक की प्रकाशना वाटिकन प्रकाशन केन्द्र तथा रित्सोली प्रकाशन केन्द्र ने मिलकर की है।      

प्रस्तावना में सन्त पापा फ्राँसिस लिखते हैं, कि "पिता" शब्द के उच्चार के बिना प्रार्थना करना असम्भव है। "हम किससे प्रार्थना करते हैं, सर्वशक्तिमान ईश्वर से? उन्हें हम नहीं सुन सकते, वे बहुत दूर हैं। प्रभु येसु भी उन्हें नहीं सुन पाये थे। तो हम किससे प्रार्थना करें, ब्रहमाण्ड के ईश्वर से? हालांकि आजकल बहुतों का झुकाव उसी ओर है।" उन्होंने कहा, "अनगिनत देवताओं को ईश्वर मानना जो एक हल्की संस्कृति का परिचायक है।"

सन्त पापा ने लिखा कि किसी अनजाने ईश्वर से प्रार्थना करने के बजाय "पिता" से प्रार्थना करना आवश्यक है। पिता ने हमारा सृजन किया है, हमें जीवन प्रदान किया है तथा हमारे जीवन पथ पर अनवरत हमारे साथ रहते हैं।

उन्होंने कहा, "पिता" शब्द में जो शक्ति है वह एक अपार शक्ति है जो हमें प्रभु ईश्वर के क़रीब ले जाती है। पिता हमारी समस्त ज़रूरतों, अभिलाषाओं और आकांक्षाओं को समझते हैं, अस्तु, यदि हम अपने सारे हृदय से "पिता" शब्द से अपनी प्रार्थना आरम्भ न करें तो हमारी प्रार्थना ख्रीस्तीय प्रार्थना नहीं हो सकती।"           

प्रस्तावना में सन्त पापा ने इस बात पर बल दिया है कि ईश्वर "मेरे पिता होने के साथ-साथ मेरे भाई और पड़ोसी के भी "पिता" हैं इसलिये पिता से प्रार्थना करते समय स्वतः के साथ तथा अपने भाई और पड़ोसी के साथ भी शांति में रहने की नितान्त आवश्यकता है तब ही हम सच्चे अर्थों में "हे हमारे पिता" प्रार्थना कर सकते हैं।"

सन्त पापा लिखते हैं, "प्रभु येसु ने हमें यह प्रार्थना किसी फॉरमुले के सदृश नहीं प्रदान की बल्कि येसु हमें आमंत्रित करते हैं कि इस प्रार्थना द्वारा हम यह जान सकें कि सब मनुष्य ईश्वर की यथार्थ सन्तान हैं तथा आपस में भाई बहन हैं।"








All the contents on this site are copyrighted ©.