2017-09-26 16:33:00

परमाणु हथियार उन्मूलन हेतु संत पापा का आह्वान


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (रेई): परमाणु हथियार उन्मूलन हेतु विश्व दिवस पर संत पापा फ्राँसिस ने अप्रसार संधि द्वारा मृत्यु के हथियार को समाप्त करने का आह्वान किया।

उन्होंने 26 सितम्बर को एक ट्वीट संदेश प्रेषित कर कहा, ″आइये, हम अप्रसार संधि द्वारा मृत्यु के हथियार को समाप्त करने हेतु परमाणु हथियार रहित विश्व के लिए अपने आपको प्रतिबद्ध करें।″   

विदित हो कि संयुक्त राष्ट्र ने 1978 में अप्रसार संधि को पूर्ण समर्थन दिया था किन्तु आज भी कुल 15,000 परमाणु हथियार शेष रह गये हैं।

 

 

 

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.