2017-08-08 16:28:00

संत दोमनिक के पर्व पर संत पापा का ट्वीट संदेश


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (रेई): संत दोमनिक के पर्व दिवस के अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने अपने ट्वीट संदेश में ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

उन्होंने ट्वीट संदेश में लिखा, ″आज हम सुसमाचार की सेवा में संत दोमनिक के कार्यों के लिए ईश्वर को धन्यवाद दें जिसको उन्होंने अपने वचनों एवं जीवन के माध्यम से प्रकट किया है।″ 

संत दोमनिक का जन्म 1170 ई. को स्पेन में हुआ था। उनके माता-पिता स्पेन के एक कुलीन परिवार के सदस्य थे।

दोमनिक ने पलेनसिया में शिक्षा प्राप्त की तथा उनके अध्ययन के मुख्य विषय थे ईशशास्त्र एवं कला। वे एक आदर्श विद्यार्थी माने जाते थे। सन् 1191 ई. में जब स्पेन में आकाल पड़ा तो कई लोग बेघर एवं अकेले हो गये। कहा जाता है कि दोमनिक ने उनकी मदद करने हेतु अपना सब कुछ बेच दिया। दो बार उन्होंने दूसरों को मुक्त करने के लिए खुद को ही बेचने की कोशिश की।

सन् 1194 ई. में दोमनिक ने बेनेडिक्टाईन धर्मसमाज में प्रवेश किया। 








All the contents on this site are copyrighted ©.