वाटिकन रेडियो, शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (वी आर) संत पापा फ्रांसिस के शांति दूत स्वरूप कैंटबेरी के धर्माध्यक्ष जस्टिन वेल्बी ने बुधवार को यूगांडा और सूडान की प्रेरितिक यात्रा पूरी की।
धर्माध्यक्ष ने यूगांडा और सूडान की अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के धार्मिक और राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की। अपनी इस यात्रा में उन्होंने संत खारतौम में एक प्रार्थना सभा के दौरान अंगलिकन समुदाय के 39वें प्रान्त का उद्घाटन किया।
विदित हो कि इस वर्ष के शुरू में संत पापा फ्राँसिस धर्माध्यक्ष वेल्बी के साथ दक्षिणी सूडान की प्रेरितिक यात्रा करने हेतु आशावान थे लेकिन सूडान में 2013 से चली आ रही गृह युद्ध के कारण उनकी इस योजना को स्थगित कर दिया गया।
अगलिंकन धर्माध्यक्ष की इस प्रेरितिक यात्रा में उनका साथ लीड्स धर्मप्रान्त से धर्माध्यक्ष निक बेनेस ने दिया।
वाटिकन रेडियो की फिलिप्पा हिचेन से अपनी वार्ता में धर्माध्यक्ष निक बेनेस ने युद्धग्रस्त दक्षिणी सूडान की स्थिति के बारे में कहा कि अपनी स्वतंत्रता के बाद दक्षिणी सूडान में एक अन्तरिक प्रान्त का निर्माण हुआ है जो वर्तमान में सूडान का एक स्वशासी प्रान्त बन गया है जिसकी देख-रेख महाधर्माध्यक्ष एजेकियेल कोन्डो कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस नये प्रान्त में पाँच धर्मप्रान्त हैं। खारतोम धर्मप्रांत ख्रीस्तीय बहुलक है जबकि अन्य चार धर्मप्रान्तों में दक्षिणी सूडानी शरणार्थियों के रुप में रह रहें हैं विशेष रूप से क्यूदुल्ली जो नूबा पर्वत का प्रान्त जहाँ हमें कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया।
सूडान में मुस्लिम और ख्रीस्तीय के बीच संबंध के बारे में धर्माध्यक्ष बनेस ने कहा कि दोनों समुदाय लोग एक दूसरे के करीब रहते हैं जो उनके मध्य अन्तरधार्मिक विवाह के रुप में देखा जा सकता है। शांति समझौते के बारे में उन्होंने कहा कि सूडान की सरकार देश में शांति बहाल करने को प्रयासरत है। हमारी यह यात्रा निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होगा।
All the contents on this site are copyrighted ©. |