2017-08-04 16:21:00

अमेरिकी धर्माध्यक्ष ने प्रस्तावित आप्रवासन कानून का विरोध किया


वाटिंगटन, शुक्रवार, 04 जुलाई 2017 (वीआर) ऑस्टिन टेक्सस के धर्माध्यक्ष जो वैक्वेज़ ने आप्रवासन संबंधित प्रस्तावित नये कानून का विरोध किया है, जो अमरीका में प्रवासियों के प्रवेश में कमी लाएगी।

अमेरीका काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष जो वैक्वेज ने फिलहाल देश में रेज (आएआईएसई) एक्ट आप्रवासियों हेतु नये प्रस्तावित कानून के बारे में कहा कि यह हमारे देश को उन लोगों के लिए बंद कर देगा जो अपने जीवन निर्वाह हेतु हमारे देश में आने की सोच रखते हैं। यह उनके परिवारों को कमजोर करने के साथ देश को कठिनाइयों में पड़े लोगों की सहायता हेतु अप्रभावित बना देगा।

उन्होंने कहा, “मैं रेज एक्ट का जोरदार विरोध करता हूँ जो आज अमेरीकी सिनेट के सदस्यों टॉम कोटन और डेविड पेरदूये द्वारा पेश किया गया है। यदि यही कानून आज से कुछ वर्षों पहले देश में पारित की जाती तो वे लोगों जो आज देश की निर्माण और सुरक्षा की बातें कर रहें हैं तो वे नहीं होते जहाँ वे आज हैं।”

उन्होंने कहा कि अमेरीका परिवारों की सहायता करता है और इसीलिए उसे परिवारों को जोड़ने की राह में बाधक नहीं बनना चाहिए। लेकिन, दुर्भाग्य की बात है कि रेज एक्ट हमारे देश की ऐतिहासिक प्रथा जहां हम एक बेहतर जीवन निर्माण हेतु लोगों का स्वागत करते थे अब उन्हें अपनी पीठ दिखायेंगे।

यह कानून हमेशा के लिए शारणर्थियों हेतु अहितकर साबित होगा क्योंकि यह देश में उनके प्रवेश में कमी लायेगा। एक कलीसिया के रुप में हम परिवारों की एकता लोगों के विकास की बातों पर विश्वास करते हैं। यह कानून परिवार की परिभाषा और उसकी एकता पर अड़ंगा लगाते हुए इसे कमजोर बनता है।

धर्माध्यक्ष ने कहा कि मैं सिनेट से अनुरोध करता हूँ वह इस कानून को खारिज करें और राष्ट्रपति और संसद सभा से मिलकर द्विदलीय विचार करते हुए आप्रवासन कानून पर व्यापक सुधार लाये। उन्होंने अपनी आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मैं विश्वास करता हूँ कि इस कानून पर सुधार आप्रवासियों द्वारा देश को दी गई सेवा को पहचान प्रदान करते हुए अतिसंवेदनशील मानवीय जीवन की सुरक्षा हेतु सहायक सिद्ध होगा।  








All the contents on this site are copyrighted ©.