2017-07-31 15:23:00

खलदेई कलीसिया ने अलकोश में "युवा महोत्सव" का आयोजन किया


अलकोश, सोमवार 31 जुलाई 2017 (वा. रेडियो) : इराक के विभिन्न राज्यों से 550 से अधिक लड़कों और लड़कियों ने नीनवे मैदान के अलकोश शहर में आयोजित "युवा महोत्सव" में भाग भाग लिया। बाबुल के खलदेई कलीसिया के धर्माध्यक्ष के संरक्षण में महोत्सव का आयोजन किया गया था।

प्रार्थना, आत्मनिरीक्षण और समारोह 27 जुलाई बृहस्तपतिवार की शाम को शुरु हुई। समारोह के दौरान खलदेई धर्माध्यक्ष लूईस रफाएल चाको  ने युवाओं से मुलाकात की। उनसे मिलकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे समारोह में भाग लेने हेतु इतनी बड़ी संख्या में आये युवकों और युवतियों को देखकर और उनसे मिलकर उसे बड़ी प्रसन्नता हुई। देश के बड़े क्षेत्र और मोसुल वर्षों से जिहादियों के कब्जे में रहने के बाद वे आदिवासी ख्रीस्तीय समुदायों और सभी इराकियों के लिए नई सीरे से शुरुआत करना चाहते हैं।

अलकोश शहर में अधिकांश खलदेई खीस्तीय रहते हैं यह इराक के सीमा क्षेत्र के समीप होने की वजह से तान वर्षों से इस इलाके में इस्लामी राज्य के जिहादियों का कब्जा था।

बृहस्तपतिवार 27 जुलाई को कुरदिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा नियंत्रित नीनवे प्रांत की परिषद द्वारा खलदेई काथलिक लारा युस्सिफ ज़ारा अलकोश शहर के नये मेयर नियुक्त किये गये।








All the contents on this site are copyrighted ©.