2017-07-18 15:20:00

अनौपचारिक जनमत संग्रह में वेनेजुएला का मतदान


काराकास, मंगलवार 18 जुलाई 2017 (वा. रेडियो) : रविवार 16 जुलाई को वेनेजुएला के भविष्य के बारे में विशेष रूप से प्रस्तावित संविधान सभा के बारे में निर्णय लेने हेतु, विपक्ष दल द्वारा एक अनौपचारिक मतदान का आयोजन किया गया था। जिसमें 7 लाख वेनेजुएला वासियों ने भाग लिया। मतदान का दिन तनावपूर्ण था। मतदान के दौरान दो लोग मारे गये।

 मतदान में तीन प्रश्न पूछे गये थे, 1. क्या मतदाता संविधान सभा को अस्वीकार करते हैं?  2. क्या वे चाहते हैं कि वेनेजुएला की सशस्त्र बलों को संविधान की रक्षा करनी है? 3. क्या वे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अवधि जो अगले साल समाप्त होगी, उससे पहले ही चुनाव चाहते हैं?

विपक्ष के नेता और राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीद्वार हेनरिक कैप्रिल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए यह मतदान अति आवश्यक था। पूरे देश में 2 हजार से अधिक मतदान केन्द्र खोले गये थे। राष्ट्रपति मादुरो ने इस मतदान को अवैध और अर्थहीन कहा है।

विपक्ष की योजना और उम्मीदें है कि मतदान राष्ट्रपति मादुरो के संविधान सभा के अभियान को पलट देगा जिसे उन्होंने गत सोमवार को घोषणा की थी। मतदान द्वारा राष्ट्रीय असेंबली को बेअसर करना था।  जबकि राष्ट्रपति मादुरो का दावा है कि संविधान सभा ही वेनेजुएला को शांति और स्थिरता वापस दे सकती है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.