2017-07-11 15:53:00

नाइजीरिया - करीब 5 लाख बच्चों के हैजा की चपेट में आने की आशंका


अबूजा, मंगलवार 11 जुलाई 2017 (फीदेस) :  बरसात को मौसम आते ही नाइजीरिया के चाड लेक क्षेत्र में करीब 5 लाख बच्चों के हैजा या हेपेटाइटिस की चपेट में आने की आशंका है। बोको हाराम की हिंसा के कारण, मानवतावादी सहायता लगभग असंभव है। पश्चिम और मध्य अफ्रीका के लिए यूनिसेफ के क्षेत्रीय निदेशकों के मुताबिक पहले से ही भयानक मानवीय स्थिति को बारिश और भी भयानक बना देगी। चूंकि संघर्ष ने लाखों बच्चों को कमजोर बना दिया है अब वे फैलते हुए हैजा जैसे रोगों का सामना कर रहे हैं।

भूख और भोजन की कमी से प्रभावित क्षेत्रों में असुरक्षा मानवतावादी सहायता के वितरण को और अधिक कठिन बना देती है। गंदे पानी, अपर्याप्त स्वच्छता और गंदगी की स्थिति में हैजा के प्रकोप पैदा हो सकते हैं। हैजा प्रदूषित जल और भोजन के माध्यम से फैलता है। यह विशेष रूप से बच्चों को प्रभावित करता है, जिससे दस्त और उल्टी हो सकती है शरीर में जल की कमी के कारण मृत्यु हो सकती है। हेपेटाइटिस ई यकृत को प्रभावित करता है और गर्भवती महिलाओं के लिए घातक है। 2017 की शुरुआत से अब तक, नाइजीरिया के डिफा क्षेत्र में 33 महिलाओं की मृत्यु हो गई है। नाइजीरिया की सीमा के निकट नाइजर के दक्षिण का यह डीफा क्षेत्र दोनों देशों के करीब 250 हजार शरणार्थियों और विस्थापितों को शरण दिये हुए है। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में सबसे अधिक आतंकवाद से प्रभावित 5 लाख से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की बहुत ही आवश्यकता होती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.