2017-07-08 16:18:00

समुद्र रविवार: समुद्रतटों की याद


वाटिकन सिटी, शनिवार 8 जुलाई 2017 (रेई) : विश्व के ख्रीस्तीय कलीसियाओं दवारा 9 जुलाई समुद्र रविवार के रुप में मनाया जाता है।  इस दिन का उद्देश्य समुद्र में काम करने वालों के दैनिक चुनौतियों पर प्रकाश डालना है और समुद्र में रहकर काम करने वालों तथा उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करने का विशेष दिन है।

ग्रेट ब्रिटेन समुद्री प्रेरिताई विकास के निदेशक जोन ग्रीन ने वाटिकन रेडियो के संवाददाता लीदिया को फोन द्वारा जहाजों पर यात्रा के दौरान नाविकों द्वारा खतरों का सामना और अलगाव होने के अनुभव के बारे उनके अनुभव को साझा किया।

जोन ग्रीन ने बताया कि अधिकांश लोग नाविकों और समुद्र में काम करने वालों की याद नहीं करते हैं अभी तक 95% विश्व व्यापार समुद्र के माध्यम से होता है। अक्सर नाविकों को गन्तव्य स्थानों तक माल पहुँचाने के लिए खतरनाक यात्राएं करनी पड़ती हैं। पिछले साल के आंकड़े बताते हैं कि सौ से अधिक टन माल वाले सौ जहाज डूब गये और करीब 1000 समुद्री कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।

जोन ग्रीन ने कहा कि एक दूसरी बात जो नाविक और कार्यकर्ता अनुभव करते हैं वह है अकेलापन और दुनिया से अलगाव। वे महीनों समुद्र में रहते हैं अपने घर परिवार से दूर रहते हैं अधिकांश लोगों के पास जहाजों में इंटरनेट या फोन की व्यवस्था नहीं है। अतः वे महीनों अपनों से दूर और देश दुनिया से कटे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि नाविकों की मदद हेतु समुद्र प्रेरिताई केंद्र दुनिया भर के 300 बंदरगाहों में मौजूद है यहाँ बंदरगाह के पुरोहितों और स्वयंसेवकों का नेटवर्क है। उनकी भूमिका बंदरगाह पर आये नाविकों की आध्यात्मिक और अन्य जरुरतों को पूरा करने में सहायता करना है।   








All the contents on this site are copyrighted ©.