2017-06-30 16:07:00

धर्माध्यक्ष लियोपोल्ड गोजालेंज, मैस्किको के धर्माध्यक्ष नियुक्त


वाटिकन सिटी, 30 जून 2017 (रेई) संत पापा फ्रांसिस ने धर्माध्यक्ष लियोपोल्ड गोंजालेज को अकापुल्को, मैस्किको का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

धर्माध्यक्ष लियोपोल्ड गोंजालेज का जन्म 31 अक्टूबर 1950 अबासोलो के इरापुआतो धर्माप्रान्त में  हुआ था। उन्होंने कलीसिया से संबंधित विषयों पर अपना शिक्षण मोरेलिया के मेजर गुरुकुल से पूरा किया। उसके बाद उन्होंने तोलुका के प्रशिक्षण स्कूल से मनोविज्ञान संकाय और मानव विज्ञान  व्यवसाय से संबंधित एक डिग्री प्राप्त की जो ग्रेगोरियन परमधर्मपीठीय विश्वविद्यालय के संबद्ध है। उनका पुरोहिताभिषेक 23 नवम्बर सन् 1975 को मोरेलिया धर्माप्रान्त में संपन्न हुआ।

एक पुरोहित के रुप में उन्होंने पुरोहिताई प्रशिक्षण, दर्शनशास्त्र, ईश शास्त्र, मनोविज्ञान और पौट्रोलोजी जैसे विषयों पर एक प्राध्यापक स्वरूप अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने मोरेलिया के मेजर गुरुकुल में अनुशासन अधिकारी, अध्ययन की देख-रेख हेतु प्रधान अधिकारी और उसके बाद मोरेलिया के मेजर गुरुकुल में ही सहायक रेक्टर का पद भार सँभाला। 1995 से 1999 तक वे धर्माप्रान्त में सामान्य पुरोहित के रुप में कार्यरत रहे। 

18 मार्च सन् 1999 में वृ बोनकरिया और मोरेलिया के सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये और 19 मई धर्माध्यक्ष अभिषेक उपरान्त उनका तबादला 09 जून 2005 को तापाकुला धर्माप्रान्त में हो गया। वे दो वर्षों तक मैक्सिको धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अलावे उन्होंने अन्तरधार्मिक वार्ता सम्मेलन के अध्यक्ष का पदभार भी सँभाला। 








All the contents on this site are copyrighted ©.