2017-06-14 16:03:00

संत पापा द्वारा जीवन के लिए परमधर्मपीठीय अकाडमी के नए सदस्यों का चुनाव


वाटिकन सिटी, बुधवार, 14 जून 2017 (रेई) : मंगलवार 13 जून को संत पापा फ्राँसिस ने विभिन्न देशों से जीवन के लिए परमधर्मपीठीय अकाडमी के 45 सामान्य सदस्यों और 5 मानद सदस्यों को नियुक्त किया।

संत पापा फ्राँसिस ने 45 साधारण सदस्यों में भारत से फादर टोमी थोमस आई.एम.एस को नियुक्त किया। फादर टोमी भारतीय काथलिक स्वास्थ्य सम्मेलन, सिकंदराबाद के महानिदेशक हैं।

जीवन के लिए परमधर्मपीठीय अकाडमी संत पापा जॉन पॉल द्वितीय द्वारा स्थापित किया गया था।

इस अकाडमी की शुरुआत विशेष रूप से ख्रीस्तीय नैतिकता के आधार पर जैवनैतिकता के बारे में मानव जीवन की रक्षा और संवर्धन के लिए की गई थी। इस अकाडमी के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष विन्सेंट पालिया हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.