2017-06-13 15:43:00

झारखंड के किसान इस्राएल में प्रशिक्षित होंगे


राँची, मंगलवार, 13 जून 2017 (मैटर्स इंडिया): झारखंड के मुख्य मंत्री रघुवरदास ने कहा है कि वे राज्य के 24 जिलों के 5-5 किसानों को प्रशिक्षण हेतु इस्राएल भेजेंगे।  

सोमवार को कृषि मेला का उदघाटन करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसान बंजर भूमि को किस तरह प्रयोग में लाया जाए उसका उपाय सीखेंगे। झारखंड में कई जगहों पर बंजर भूमि है। अतः हमें सोचना होगा कि किसानों के बेहतरीकरण के लिए उसका प्रयोग किस तरह किया जा सकता है।″

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य के लिए ″मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड″ तीन साल के अंदर पूरा किया जाएगा जो उन्हें फसल उगाने हेतु निर्णय लेने में मदद देगा।″ दास का कहना था कि उनकी सरकार साल 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुणी करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने छोटे सिंचाई परियोजना पर कार्य की है तथा किसान को रासायनिक खाद के बदले बायो-उर्वरकों का उपयोग करने का प्रोत्साहन दिया है। 

इस प्रयास को बनाए रखने के लिए सरकार बृहद स्तर पर पशुपालन को बढ़ावा दे रही है। वह गरीब महिलाओं के लिए कम दाम पर 50,000 गायों को उपलब्ध करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड को न केवल दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनायेगा किन्तु बायो-उर्वरक के उत्पादन को भी बढ़ायेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.