2017-05-29 16:40:00

श्रीलंका : बाढ़ में 166 लोगों की मौत


कोलोम्बो, सोमवार, 29 मई 2017 (एशिया न्यूज) : 26 मई से ही लगातार बारिश की वजह से श्रीलंका के दश्रिणी जिलों में भयंकर बाढ़ ने 166 लोगों की जानें ले ली है। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक करीब 102 लोग लापता हैं और 88 लोग घायल हो गये हैं।

अधिकारियों की रिपोर्ट अनुसार लगभग 500,000 लोगों को विस्थापित किया गया है इन लोगों को भोजन और पानी की सख्त जरुरत है। वर्षा और कई भूस्खलन की वजह से बचाव दलों को बाढ़ प्रभावित श्रेत्रों में पहुँचने में काफी कठिनाई हो रही है। मातारा जिले में निवाला नदी में भारी बाढ़ के कारण पानी जिले में फैल रहा है और सूचना विभाग ने लोगों को नदी में मगरमच्छों की उपस्थिति की जानकारी देते हए लोगों को चेतावनी दी है।

सरकार ने  पीने के पानी और दवाओं की कमी से जुड़े संभावित रोगों और महामारी के प्रसार की चेतावनी दी है। मातारा जिले के साहान फेर्नांन्डो ने तबाही को बताते हुए कहा, ″हमारा गाँव पानी में है सौभाग्य से वहाँ कोई हताहत नहीं हुआ है पर सारी सम्पति नष्ट हो गई है। हमारे घरों और स्कूलों में छत तक पानी भरा है और वहाँ से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।″

भारतीय समर्थित दो जहाजों द्वारा बचाव कार्य जारी है। श्रीलंका की नौसेना के 28 जहाजों, वायु सेना के सात हेलीकाप्टरों, सेना के छह टैंकों को बचाव कार्यों में तैनात किया गया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.