2017-05-12 17:34:00

पुर्तगाल की यात्रा पर विभिन्न देशों को संत पापा का तार संदेश


विमान, शुक्रवार, 12 मई 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस पुर्तगाल की प्रेरितिक यात्रा हेतु शुक्रवार 12 मई को रोम से मोन्ते रियल के लिए रवाना हुए। उन्होंने उड़ान के दौरान इटली, फ्रांस और स्पेन देशों के ऊपर से होकर गुजरते हुए तार संदेश प्रेषित कर शुभकामनाएं अर्पित की।

संत पापा ने इटली के राष्ट्रपति सेरजो मत्तारेल्ला को प्रेषित संदेश में कहा, ″मैं फातिमा में माता मरियम के दिव्य दर्शन की 100 वीं वर्षगाँठ का समारोह मनाने के लिये तीर्थयात्री बनकर पुर्तगाल के लिए रोम से प्रस्थान कर रहा हूँ ताकि मैं वहाँ विश्व भर से आये बीमारों, मरियम भक्त तीर्थयात्रियों और वहाँ काथलिक समुदाय से मुलाकात कर सकूँ। माननीय राष्ट्रपति महोदय मैं आपका अभिवादन करता हूँ तथा इटलीवासियों की विशेष याद करता हूँ जो आध्यात्मिक और शारीरिक रुप से दुःख सह रहे हैं उन्हें मैं अपना आशीर्वाद प्रदान करता हूँ।″

संत पापा ने फ्राँस के ऊपर से उड़ान भरते हुए राष्ट्रपति फ्रांसवां ओलांद के नाम प्रेषित तार संदेश में कहा, ″पुर्तगाल में अपनी प्रेरितिक यात्रा हेतु जाते हुए जब मैं फ्राँस के ऊपर उड़ रहा हूँ मैं आपका तथा आपके सभी सह नागरिकों का अभिवादन करता हूँ मैं प्रार्थना करता हूँ कि सर्वशक्तिमान ईश्वर आप सभी को शांति एवं संबल प्रदान करे। मैं पूरे राष्ट्र पर दिव्य आशीष की कामना करता हूँ।″    

संत पापा ने स्पेन के ऊपर से उड़ान भरते हुए राजा फिलिप छटे के नाम प्रेषित तार संदेश में कहा, ″पुर्तगाल में अपनी प्रेरितिक यात्रा हेतु जाते हुए मैं सपेन के ऊपर उड़ रहा हूँ, स्पेन के राजा, मैं आपको और आपके देश वासियों का अभिवादन करता हूँ। मैं प्रार्थना करता हूँ कि सर्वशक्तिमान ईश्वर आप सभी को शांति एवं संबल प्रदान करे। मैं पूरे राष्ट्र पर दिव्य आशीष की कामना करता हूँ।″








All the contents on this site are copyrighted ©.