2017-04-28 18:31:00

संत पापा फ्राँसिस अपनी 18वें प्रेरितिक यात्रा पर कैरो पहुँचे


कैरो, शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (वीआर) कथलीक कलीसिया के सार्वभौमिक धर्म गुरु संत पापा फ्राँसिस अपनी दो दिवसीय प्रेरितिक यात्रा के दौरान मिस्र की राजधानी कैरो पहुँचे।

रोम के स्थानी समय के अनुसार दिन के 11.45 में उन्होंने फ्यूमीचीनो अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अलईतालिया हवाई जहाज द्वारा मिस्र की उड़ान भरी और अपराहृन के दो बजे कैरो अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुँचे। वहाँ उनका स्वागत मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फातह अल सेसी के द्वारा किया गया जिसका साथ कैरो में प्रेरिताई कार्य हेतु नियुक्त धर्माधिकारी बुर्नो मुसारो ने दिया।

राजधानी कैरो पहुँचने के बाद संत पापा को राष्ट्रपति भवन ले जाया गया जहाँ उनका विधिवत राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया और तदोपरान्त उन्होंने शिष्टाचार के तहत देश से सभी राजनायिकों से मुलाकात की।

इस स्वागत के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति और संत पापा ने एक दूसरे के साथ उपहारों का अदान-प्रदान किया। संत पापा फ्रांसिस ने अपनी प्रेरितिक यात्रा की यादगारी स्वरूप राष्ट्रपति को दानियेला लोंगो द्वारा बनाई गई कलाकृति पवित्र परिवार का मिस्र पलायन, एक तमगा भेंट की। 








All the contents on this site are copyrighted ©.