2017-04-27 15:42:00

संत पापा करेंगे नये पुरोहितों का अभिषेक


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 27 अप्रैल 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस रविवार 7 मई को संत पेत्रुस महागिरजाघर में रोम समयानुसार प्रातः 9.15 बजे पुरोहिताभिषेक की धर्मविधि सम्पन्न करेंगे।

इसकी घोषणा संत पापा की धर्मविधि की व्यवस्था करने वाली परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष धर्माध्यक्ष गुईदो मरिनी ने बृहस्पतिवार को की।  

पुरोहिताभिषेक की धर्मविधि प्रातः 9.15 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में आरम्भ होगी।

इस दिन संत पापा के साथ ख्रीस्तयाग समारोह में रोम धर्मप्रांत के प्रतिधर्माध्यक्ष कार्डिनल अगोस्तीनो वल्लिनी, सहायक धर्माध्यक्ष तथा सेमिनरी के सुपीरियर उपस्थित होंगे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.