2017-04-11 15:17:00

मुस्लिम नेताओं द्वारा मिस्र के कॉप्टिक गिरजाघरों में हमले की निंदा


मिस्र, मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (वीआर अंग्रेजी): मिस्र के मुस्लिम नेताओं ने रविवार को दो कॉप्टिक गिरजाघरों में आत्मघाती बम द्वारा हुए हिंसक आक्रमण की निंदा की। जिसमें करीब 44 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 100 से अधिक लोग घायल हैं।

अल-अजहर के ग्रैंड इमाम, अहमद मोहम्मद अल-तैयेब, ने एक वक्तव्य में कहा, ″धार्मिक स्थलों पर आक्रमण का आरोप प्रामाणिक इस्लामी धर्म एवं उसकी सहिष्णुता की शिक्षा पर जाता है किन्तु यह मिस्र के लोगों की एकता को कमजोर करने में विफल है।″

अल अज़हर के ग्रैंड इमाम ने कहा कि 28 एवं 29 अप्रैल को संत पापा फ्राँसिस की काहिरा यात्रा की सुरक्षा गारंटीकृत है।

रविवार को तानता के नील डेल्टा शहर और तटीय शहर अलेक्जेंड्रिया में आक्रमण किये गये थे जिसकी जिम्मेदारी कथित इस्लामिक स्टेट ने ली थी। आक्रमण को उस समय अंजाम दिया गया था जब ख्रीस्तीय विश्वासी खजूर रविवार के समारोह में भाग ले रहे थे तथा मिस्र के कॉप्टिक परमाध्यक्ष तावाद्रोस द्वितीय अलेक्जेंड्रिया के महागिरजाघर के अंदर थे।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फत्ता सीसी ने हमलों के जवाब में तीन महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है। यह आक्रमण राष्ट्रपति सीसी और ट्रम्प द्वारा कट्टरपंथी समूहों से लड़ने हेतु मिलकर काम करने के लिए वचन देने के एक हफ्ते से भी कम समय में आया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.