2017-03-29 16:34:00

कर्नाटक काथलिक संगठन द्वारा कैदियों की प्रेरिताई हेतु स्वयंसेवकों के लिए अपील


बैंगलोर, बुधवार 29 मार्च, 2017 (एशिया न्यूज) : ″हम आपको कैदियों की प्रेरिताई हेतु एक वर्ष के लिए स्वयंसेवक या हमारे समुदाय में पूर्णकालिक नौकरी के लिए आमंत्रित करते हैं।″ उक्त आमंत्रण भारत में कैदियों के लिए प्रेरिताई (पीएमआई) के कर्नाटक काथलिक संगठन द्वारा दी गई है जो पिछले 30 वर्षों से भारत के विभिन्न कारावासों में कैदियों को राहत पहुँचाने में संलग्न है।

इस संघ के राष्ट्रीय समन्वयक फादर सेबास्टियन वाडकुम्पदान ने कहा, ″ पूरे देश के 382 बंदी गृह में करीब 4 लाख लोग प्यार, आशा और मदद के बिना पड़े हुए हैं। पीएमआई कैदियों के पुनर्वास हेतु कोर्स का आयोजन करती है जिसमें उन्हें अंतरिक और अपने बात व्यवहारों में सुधार लाने का मौका मिलता है।

इस आमंत्रण की पहल पिछले वर्ष करुणा की जुबली में दया के कार्यों के तहत एक घटना से हुई। बीते वर्ष दिल्ली के तिहाड़ जेल में पवित्र बृहस्तपतिवार की धर्म विधि समारोह के दौरान फरीदाबाद के महाधर्माध्यक्ष कुरियाकोस ने 12 कैदियों के पैर धोये। धर्मविधि समाप्त होने के बाद एक कैदी वेदी के सामने आकर महाधर्माध्यक्ष से आग्रह किया, ″स्वामी जी, क्या आप मेरे पैर भी धो सकते है? ″  

कैदी का अनुरोध महाधर्माध्यक्ष और वहाँ उपस्थित लोगों को आश्चर्य में डाल दिया था। पीएमआई के अध्यक्ष मोन्सिन्योर रेमीजियुस ने कहा,″ हमें 13वे कैदी की खोज में जाना चाहिए जो हमारी मदद और समर्थन को स्वीकार करने के लिए तैयार है।″

भारत के कैदियों के लिए प्रेरिताई (पीएमआई) के इच्छुक लोगों का पंजीकरण खुला है और 21 अप्रैल को समाप्त होगा। तथा उनके लिए 8 से 23 मई तक प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

इस प्रेरिताई के लिए जो दान देना चाहते हैं वे निम्न पते पर भेज सकते हैं।

 Prison Ministry India, IFSC SIBL 0000416, Ac. No. 0416053000001419, South Indian Bank, Branch Koramangala, Bangalore-34, Pan AAATP No. 7433J.








All the contents on this site are copyrighted ©.